बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना,कहा -अपील के नाम पर हुड़दंग,कांग्रेस सूरत में करने जा रही नौटंकी
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना,कहा -अपील के नाम पर हुड़दंग,कांग्रेस सूरत में करने जा रही नौटंकी
सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में आज राहुल गांधी की अपील को लेकर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने जमकर साधा निशाना और कहा की सूरत कोर्ट में अपील के नाम पर हुड़दंग,और नौटंकी करने जा रही कांग्रेस। संबित पात्रा ने कहा पीवी नरसिम्हा राव पर कार्रवाई हो तो कोई उधम नहीं लेकिन अगर बात राहुल गांधी पर आए तो क़ानून बदल दो।डीके शिवकुमार पर कार्रवाई हुई कभी राहुल और प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस नहीं की लेकिन गांधी परिवार पर बात आते ही शहंशाह और शहज़ादे पर कार्रवाई कैसे?राहुल जी, आपको OBC समाज से इतनी नफ़रत क्यों है? आपका भारतीय न्यायपालिका में विश्वास क्यों नहीं है? भारत के लोकतंत्र के लिए आपके भीतर इस प्रकार की घृणा क्यों है? इनके घमंड की सीमा देखिए कि ये अपने लिए देश में अलग क़ानून चाहते हैं।
पीवी नरसिम्हा राव पर कार्रवाई हो तो कोई उधम नहीं लेकिन अगर बात राहुल गांधी पर आए तो… क़ानून बदल दो।
— BJP (@BJP4India) April 3, 2023
डीके शिवकुमार पर कार्रवाई हुई कभी राहुल और प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस नहीं की लेकिन गांधी परिवार पर बात आते ही… शहंशाह और शहज़ादे पर कार्रवाई कैसे?
- डॉ @sambitswaraj pic.twitter.com/fz0vdbONnr
संबित पात्रा ने कहा की आज आप (राहुल गांधी) सूरत जा कर क्या OBC समाज के जख्मों पर नमक लगाने का काम नहीं कर रहे हैं? आपने कोर्ट को कहा कि- मैं राहुल हूं, मैं माफी नहीं मांगूंगा। ये इतना घमंड क्यों राहुल जी?दो R कभी साथ नहीं चल सकते राहुल और रेस्पोंसिब्लिटी.हम कुछ प्रश्न राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं- राहुल जी, क्या यह सत्य नहीं है कि आपने OBC समाज को गाली दी और आज आप पूरे तामझाम के साथ सूरत जा रहे हैं। क्या ये आपके द्वारा न्यायपालिका पर दबाव डालने का प्रयास नहीं है?
राहुल जी, आपको OBC समाज से इतनी नफ़रत क्यों है? आपका भारतीय न्यायपालिका में विश्वास क्यों नहीं है? भारत के लोकतंत्र के लिए आपके भीतर इस प्रकार की घृणा क्यों है?
— BJP (@BJP4India) April 3, 2023
इनके घमंड की सीमा देखिए कि ये अपने लिए देश में अलग क़ानून चाहते हैं।
- डॉ @sambitswaraj pic.twitter.com/EA6F8KHwNz
Anjali Mishra
News Anchor & Reporter