बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार,बीजेपी ने केजरीवाल को बताया हिटलर
बीजेपी प्रवक्ता दिल्ली बीजेपी की युवा इकाई के सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार की सुबह पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, मोहाली पुलिस ने तेजिंदर के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, इसी मामले में अब गिरफ्तारी हुई है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में राजनीतिक घमासान शुरु हो गया। बीजेपी नेताओ ने इस गिरफ्तारी को गैर कानूनी बताया है तो वहीं तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता का कहना है कि 10 - 15 पुलिसकर्मी उनके घर में दाखिल हुए और उनके साथ मारपीट की वही तजिंदर को घसीटकर बाहर निकाला और अपने साथ ले गए।
हालाकि जानकारी यह भी सामने आ रही है कि दिल्ली में जनकपुरी स्थित उनके घर से जब बग्गा को गिरफ्तार करके पुलिस उन्हे पंजाब लेकर जा रही थी उस वक्त हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को पीपली के पेट्रोल पम्प पर रोका। जहां गाड़ी में मौजूद बग्गा ने विक्ट्री साइन दिखाया।
तस्वीरें- हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को पीपली के पेट्रोल पम्प पर रोका, बग्गा गिरफ़्तारी मामला. pic.twitter.com/NhJjNXX8cz
— Vikas Bhadauria (@vikasbha) May 6, 2022
बता दें कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने 'द कश्मीर फाइल्स ' फिल्म पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उन पर निशाना साधा था। बग्गा ने सीएम केजरीवाल को कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था। इसके बाद बग्गा के खिलाफ पंजाब में FIR दर्ज कर ली गई थी। हालाकि इस पूरे मामले में बग्गा को हाईकोर्ट ने राहत दी थी। हाईकोर्ट ने बग्गा के खिलाफ मोहाली में चल रहे केस की जांच पर रोक लगा दी थी। बावजूद इसके बग्गा को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पूरे मामले को लेकर अब बीजेपी आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक केजरीवाल पर हमालवर है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं।
तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए@TajinderBagga एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 6, 2022
एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों ?
भाजपा सांसद और पूर्व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद तुम्हारे खेल का अंत बड़ा करूप होगा।
अरविंद तुम्हारे खेल का अंत बड़ा करूप होगा #iStandWithTajinderBagga
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) May 6, 2022
केजरीवाल की गुंडागर्दी इतनी बढ़ गयी है कि उन्होंने बग्गा जी का दिनदहाड़े अपहरण करवा लिया! pic.twitter.com/QxmgpgJFFJ
— Adesh Gupta Office (@OfficeOfAdeshG) May 6, 2022
Shipra Saini
News Anchor