Pyara Hindustan
National

पंजाब सरकार के खिलाफ BJP ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने BJP कार्यकर्ताओं पर किया वॉटर कैनेल का इत्तेमाल

पंजाब सरकार के खिलाफ BJP ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने BJP कार्यकर्ताओं पर किया वॉटर कैनेल का इत्तेमाल
X

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र की मंजूरी लिए जाने के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। गुरुवार को एक तरफ आम आदमी पार्टी विरोधस्वरूप राजभवन की ओर कूच किया तो भाजपा ने भगवंत मान सरकार को घेरने के लिए सीएम आवास की तरफ कूच किया।

गुरुवार सुबह भाजपा नेताओं ने सीएम आवास को घेरने के लिए भाजपा मुख्यालय सैक्टर 37-A से कूच किया। भाजपा नेता जैसे ही सीएम आवास के नजदीक पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता आगे बढ़ते रहे। भाजपा नेताओं को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ी। बीजेपी पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. वहीं जब बीजेपी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया.

बता दे, भाजपा नेता जंगी लाल महाजन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में 10 गुणा भ्रष्टाचार बढ़ा है।विशेष सत्र की मंजूरी रद कर राज्यपाल ने संविधान की रक्षा की है। कांग्रेस से भाजपा में गए सुनील जाखड़ ने कहा कि संगरूर लोकसभा चुनाव में मिली हार भगवंत मान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है। इस चुनाव में तीन महीने में ही आप सरकार की नाकामी सामने आ गई थी। साथ ही जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 92 विधायक हैं। आप कह रही है कि 25 करोड़ का आफर आया। जाखड़ ने कहा कि जो माल 5 लाख में बिकाऊ हो उसके लिए 25 करोड़ कौन देगा। सुनील जाखड़ ने कहा कि डाक्टर विजय सिंगला पर 5 लाख का आरोप था।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story