Pyara Hindustan
National

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी BSP, मायावती ने ममता, शरद पवार पर लगाया जातिवाद का आरोप  

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी BSP, मायावती ने ममता, शरद पवार पर लगाया जातिवाद का आरोप  
X

राष्ट्रपति चुनावो को लेकर सियासी गहमागहमी काफी तेज है। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने आदिवासी कोर्ड खेलकर विपक्ष में भी सेंध लगा दी है। अब एक के बाद एक विपक्षी दल एनडीए उम्मीदवार को अपना समर्थन दे रहे है।

इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर दिया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया कि हमने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला किया है। मायावती ने एनडीए कैंडिडेट के समर्थन को लेकर उठाए जा सकने वाले सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि हमने ये फैसला ना तो बीजेपी या एनडीए के पक्ष में, ना ही विपक्ष के विरोध में लिया है। मायावती ने ये भी साफ किया कि हमने ये फैसला अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए ही लिया है।

वहीं मायावती ने ममता बनर्जी और शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक विपक्षी उम्मीदवार का चयन करने के लिए 15 जून को बुलाई गई बैठक में केवल चयनित पार्टियों को आमंत्रित किया और जब शरद पवार ने 21 जून को एक बैठक बुलाई तो भी BSP को आमंत्रित नहीं किया गया। यह उनके जातिवाद के उद्देश्यों को दिखाता है।

इससे पहले भी कई पार्टियां द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दे चुकी है। द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले BJD से समर्थन की अपील की थी। जिस पर BJD चीफ नवीन पटनायक ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू का NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में होना ओडिशा के लिए गर्व का क्षण है। बता दें कि एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के आदिवासी समुदाय से आती हैं।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की भी आज बैठक होनी है। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर फैसला लिया जाना है। माना जा रहा है कि झामुमो भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर सकती है। झामुमो का बेस वोट भी आदिवासी समुदाय है और एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू खुद भी आदिवासी समुदाय से ही आती हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story