Pyara Hindustan
National

महाराष्ट्र में कल मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग मिलने की संभावना

महाराष्ट्र में कल मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग मिलने की संभावना
X

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली नई सरकार के गठन को एक महीने से ज्यादा हो गया है, ऐसे में कैबिनेट विस्तार की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र के कैबिनेट विस्तार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त यानी कल कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इस बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे है।

ऐसे में आज देवेंद्र फडणवीस का सीएम शिंदे के आवास पर पहुंचने के बाद माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में दोनों नेताओं की यह मुलाकात है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम एकनाथ शिंदे 15 अगस्त से पहले कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

बता दें, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग मिलने की संभावना है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को भी मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया शुरू कर करेगी।

शिवसेना से एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाई और सीएम पद की शपथ लीने। उनके साथ बीजेपी के सीनियर नेता और राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story