Pyara Hindustan
National

CBI के एक्शन से पहले अनिल देशमुख अस्पताल में हुए भर्ती, वसूली मामले में जेल में बंद देशमुख के कंधे की होगी सर्जरी

CBI के एक्शन से पहले अनिल देशमुख अस्पताल में हुए भर्ती, वसूली मामले में जेल में बंद देशमुख के कंधे की होगी सर्जरी
X

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और १०० करोड़ की वसूली मामले में फंसे अनिल देशमुख को मुम्बई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक तलोजा जेल में बंद अनिल देशमुख गिरने की वजह है उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अनिल देशमुख की कंधे की सर्जरी की जाएगी। इस हादसे की वजह से सीबीआई के अधिकारियों को अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

बता दें कि अनिल देशमुख भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं। अप्रैल 2021 में सीबीआई ने अनिल देशमुख और उनके करीबी कई लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालाकि इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत जांच शुरु की जिसके बाद अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया गया। विशेष सीबीआई कोर्ट ने सीबीआई को अनिल देशमुख, कुंदन शिंदे, संजीव पलांडे और सचिन वाजे से पूछताछ की अनुमति दी है।


Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story