WAPCOS के पूर्व सीएमडी राजेन्द्र गुप्ता के यहां CBI की छापेमारी, पूर्व CMD के ठिकाने से ₹20 करोड़ कैश बरामद
WAPCOS के पूर्व सीएमडी राजेन्द्र गुप्ता के यहां CBI की छापेमारी, पूर्व CMD के ठिकाने से ₹20 करोड़ कैश बरामद
CBI ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। WAPCOS के पूर्व CMD राजेन्द्र गुप्ता के यहां CBI ने छापेमारी की जिसके बाद रुपयों का अंबार देख टीम हैरान रह गई.CBI ने दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद सहित लगभग 19 स्थानों पर आरोपियों के आवासीय, व्यावसायिक परिसरों में छापेमारी की।सीबीआई ने WAPCOS के पूर्व CMD राजेन्द्र गुप्ता के यहाँ से 20 करोड़ कैश बरामद किए और मामला दर्ज़ किया है.
WAPCOS के पूर्व CMD राजेन्द्र गुप्ता के यहां CBI की रेड।
— Panchjanya (@epanchjanya) May 3, 2023
रुपयों का अंबार देख हैरान रह गई टीम।
CBI ने दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद सहित लगभग 19 स्थानों पर आरोपियों के आवासीय, व्यावसायिक परिसरों में छापेमारी की।
20 करोड़ कैश हुए बरामद , CBI ने दर्ज किया मामला। pic.twitter.com/FEXsAr0osh
बता दे तलाशी के दौरान, आरोपी के कब्जे से लगभग 20 करोड़ रुपये की नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद गुप्ता ने दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी के नाम से परामर्श व्यवसाय शुरू किया। गुप्ता की कथित अचल संपत्तियों में फ्लैट, व्यावसायिक संपत्तियां और दिल्ली, गुरुग्राम, पंचकुला, सोनीपत, चंडीगढ़ में फैले एक फार्म हाउस शामिल हैं।
CBI ने WAPCOS (Water and Power Consultancy Services) के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर 19 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी में ₹20 करोड़ से ज़्यादा कैश बरामद। WAPSCO जल शक्ति मंत्रालय के अधीन PSU है। pic.twitter.com/QP9cyVjYKY
— Jitender Sharma (@capt_ivane) May 2, 2023
Anjali Mishra
News Anchor & Reporter