Pyara Hindustan
National

CBSE ने नए सिलेबस से हटाया मुगलो का इतिहास, राहुल गांधी ने बताया दमनकारी ,संघ पर भी साधा निशाना

CBSE ने नए सिलेबस से हटाया मुगलो का इतिहास, राहुल गांधी ने बताया दमनकारी ,संघ पर भी साधा निशाना
X

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2022-23 के लिए 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए संशोधित सिलेबस जारी कर दिया है। इस सिलेबस में 11वीं और 12वीं क्लास के पाठ्यक्रम में कुछ चैप्टर को इसमें शामिल नहीं किया गया है। हिस्ट्री के सिलेबस से मुगलों के इतिहास से जुड़े कई चेप्टर को हटाया गया है। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक ट्वीट सामने आया जिसमें उन्होने CBSE पर हमला बोलते हुए उसे 'शिक्षा कुचलने वाला केंद्रीय मंडल' बताया। इतना ही नहीं, उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी 'राष्ट्रीय शिक्षा कतरन संघ' करार दिया है।

बोर्ड द्वारा जारी किये गए नए सिलेबस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर इसे 'सप्रेसिव' यानी 'दमनकारी' बताया। राहुल गांधी ने आरएसएस पर कटाक्ष करते हुए राष्‍ट्रीय शिक्षा श्रेडर यानी राष्‍ट्रीय शिक्षा को बर्बाद करने वाला बताया। इसके अलावा राहुल गांधी ने सीबीएसई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सप्रेसिव एजुकेशन भी करार दिया। उन्‍होंने ट्ववीट में फैज, लोकतंत्र और विविधता पर कविता, मुगल कोर्ट, गुटनिरपेक्ष आंदोलन आदि जैसे कुछ विषयों को सिलेबस से बाहर करने के सीबीएसई के कदम पर टिप्पणी की है।

गांधी द्वारा साझा की गई तस्वीर में एक पेपर श्रेडिंग मशीन दिखाई दे रही है और पेपर के ऊपर 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ सप्रेसिंग एजुकेशन' लिखा हुआ है। इसके नीचे ऐसे सब्जेक्ट हैं जिन्हें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 पाठ्यक्रम से हटाया दिया गया है।

बता दें कि इस सिलेबस में 11वीं और 12वीं क्लास के पाठ्यक्रम में कुछ चैप्टर को इस शामिल नहीं किया गया है। जिसमें 11वीं क्लास में सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स जोकि फाउंडेशन ऑफ इस्लाम पर आधारित है उसे नोमेडिक अंपायर से बदल दिया गया है। वहीं 12वीं क्लास के हिस्ट्री के पाठ्यक्रम में भी कुछ भाग हटाया गया है. 12वीं क्लास की हिस्ट्री में किंग्स एंड क्रॉनिकल्स जोकि मुगल शासन के बारे में बताता है उसे जमींदार और राज्य जोकि इकोनामिक व्यवस्था पर आधारित है से बदला गया है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story