Pyara Hindustan
National

चंडीगढ में मोदी सरकार ने लागू किया सेंट्रल सर्विस रूल , पंजाब के AAP सांसदो ने किया जाताया विरोध

चंडीगढ में मोदी सरकार ने लागू किया सेंट्रल सर्विस रूल , पंजाब के AAP सांसदो ने किया जाताया विरोध
X

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वादा तो किया गया था कि केन्द्र और आम आदमी पार्टी मिलकर पंजाब के लिए काम करेगी। लेकिन केंद्र और पंजाब सरकार में नया घमासान शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी घोषणा की थी कि संघ सेवा नियम अब पंजाब के बजाए चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर लागू होंगे।

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विस रूल को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि पंजाब में इसका जबरदस्त विरोध हो रहा है। कल लोकसभा में पंजाब के कई सांसदों ने नोटिफिकेशन नहीं जारी करने की मांग की थी।

बता दें कि चंडीगढ़ के धनास में पुलिस हाउसिंग कांप्लेक्स के उद्घाटन के मौके पर अमित शाह ने घोषणा की थी कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर अब केंद्रीय सेवा नियम लागू होंगे। उन्होंने कहा था कि पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब इसका लाभ प्रशासन के सभी कर्मचारियों को मिलेगा। अमित शाह ने कहा था कि वह चंडीगढ़ प्रशासन के सभी कर्मचारियों को एक शुभ समाचार देना चाहते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के सभी कर्मचारियों की सेवा शर्तों को केंद्र की सेवा नियमों के साथ जोड़ने का फैसला लिया गया है। इससे कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। सेवानिवृत्ति की उम्र 58 से 60 वर्ष हो जाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कर्मचारी और अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 हो जाएगी।

शाह ने घोषणा की कि रिटायरमेंट की उम्र अब ६० साल होगी, प्रोफेसर की ६५ साल हो जाएगी। शिक्षको को सफर करने के लिए भत्ता मिलेगा, लगभग 4000 रुपये प्रतिमाह तक, पे-स्केल और डीए केंद्र के कर्मचारियों के साथ मिलेगा। स्कूलों में अब उप प्राचार्य का पद होगा, इसमें वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति होगी। महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए दो साल की छुट्टी मिलेगी। कक्षा-12 तक दो बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा भत्ता मिलेगा।


Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story