Pyara Hindustan
National

PM मोदी के जन्मदिन पर देश में 70 साल बाद होगी चीतों की वापसी, नामीबिया से मध्यप्रदेश पहुंचेंगे 8 चीते

PM मोदी के जन्मदिन पर देश में 70 साल बाद होगी चीतों की वापसी, नामीबिया से मध्यप्रदेश पहुंचेंगे 8 चीते
X

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर यानि अपने जन्मदिन पर देश को विशेष उपहार देने जा रहे है। दरअसल पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश में चीतों की वापसी होने जा रही है। करीब 70 साल बाद भारत में दोबारा चीता दिखाई देंगे। भारत की विरासत को दोबारा स्थापित किया जाएगा। पीएम मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के कुनो-पालपुर नेशनल पार्क (केपीएनपी) में 8 चीता छोड़ेगे। ये चीते नामीबिया से भारत लाए जा रहे हैं। जिन्हें 16 सितंबर को नामीबिया की राजधानी विंडहॉक से एक विशेष बोइंग विमान के जरिए भारत लाया जा रहा है।

वन्य जीव एवं पर्यावरण मंत्रालय नामीबिया के साथ -साथ दक्षिण अफ्रीका से चीता लाने की तैयारी कर रहा है। नामीबिया से करार के चलते सबसे पहले 17 सितम्बर को 8 चीते भारत लाए जा रहे हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जाने को लेकर दोनो देशों के बीच बातचीत अंतिम दौर में है। अफ्रीका की टीम ने भारत का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी लिया है। वह तैयारियों से संतुष्ट है।

इन 8 चीतों के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इनको अलग-अलग क्रेट में बिना ट्रेंकुलाइजर के विशेष विमान से भारत लाया जाएगा। यात्रा के दौरान वेटरनरी डॉक्टर भी उनके साथ उड़ान में होंगे। 17 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क में छोड़े जायेंगे। इस दौरान उन्हें 1 महीने तक क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा।

इस बीच सवाल यह भी उठ रहे है कि इसके लिए आखिर कूनो नेशनल पार्क को क्यों चुना गया है। बता दें कि सरकार ने 10 जगहों की खोज के बाद कूनो पालपुर वन्यजीव अभयारण्य को इन चीतों के लिए चुना है। इसके चयन के पीछे की वजह यह रही कि जानवरों के पुर्नवासमें मध्य प्रदेश का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। मध्य प्रदेश में 2009 में पन्ना में बाघों को सफलतापूर्वक बसाया गया.इसके साथ ही इस इलाके में चीतों के लिए अच्छा शिकार आधार है। वहां छोटे हिरण,चीतल और सुअर की घनी आबादी है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story