Pyara Hindustan
National

सीएम अशोक गहलोत ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- अब AAP की हवा निकल गई है, दिल्ली, पंजाब में उनके हालात ख़राब हो गए हैं

सीएम अशोक गहलोत ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- अब AAP की हवा निकल गई है, दिल्ली, पंजाब में उनके हालात ख़राब हो गए हैं
X

देश में चारों तरफ गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा की चुनावी लहर है। तमाम राजनीतिक दल चुनावी रण में उतर चुके हैं। हिमाचल और गुजरात में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा सकती है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर बड़ा हमला किया है।

सीएम गहलोत ने AAP सरकार पर साधा निशाना

सीएम गहलोत ने कहा, "APP ने जिस तरह झूठ का सहारा लेकर प्रचार किया अब उनकी हवा निकलती जा रही है। केजरीवाल प्रचार के माध्यम से राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब हो गया है। लोगों में आक्रोश है और पंजाब सरकार भी फेल हो गई है। सीएम केजरीवाल मीडिया के माध्यम से जिस तरह प्रचार कर रहे हैं उसमें भी उनका दम कम होता जा रहा है। गुजरात में उम्मीदवार घोषित करने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई है।"

वहीं कांग्रेस के बारे में बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, "कांग्रेस के बारे में बहत ज्यादा प्रचार किया गया। ऐसा माहौल बनाया गया कि कांग्रेस तो दिख नहीं रही है। ये एक षड्यंत्र है। कांग्रेस कैंपेन कर रही है। हमारी पांचों रैली शानदार हुई हैं। लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दिया है।"

बता दें, गुजरात में विधानसभा का चुनाव दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान किया जाएगा। इसके अलावा दोनों ही राज्यों में 8 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। दोनों ही राज्यों में भाजपा जमकर चुनावी प्रचार कर रही है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एकबार फिर से हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैली के लिए जाने वाले हैं। इससे पहले भी सीएम योगी ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story