Pyara Hindustan
National

CM केजरीवाल ने लंदन, सिंगापुर से की दिल्ली की तुलना, जनता ने कहा - AAP ने प्रदूषण,भ्रष्टाचार में दिल्ली को बनाया NO.1

CM केजरीवाल ने लंदन, सिंगापुर से की दिल्ली की तुलना, जनता ने कहा - AAP ने प्रदूषण,भ्रष्टाचार में दिल्ली को बनाया NO.1
X

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान केजरीवाल ने अपने संबोधन में दिल्ली सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए दिल्ली की तुलना लंदन, सिंगापुर, न्यू यॉर्क से कर दी।

केजरीवाल ने कहा कि एक फिल्म का गाना था इसको हराया तो क्या किया? उसको हराया तो क्या किया? दारा सिंह को हराओ तो जाने।" मतलब: ऐरे-गैरो को हराने से क्या फ़ायदा? बड़े-बड़ो को हराओ तो जाने। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि आज आपकी दिल्ली, लंदन, न्यू यॉर्क को पीछे छोड़ती जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस बयान पर अब दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के इन दावो की पोल खोलकर रख दी। लोगो ने कहा कि AAP ने दिल्ली को प्रदुषण, फ़र्ज़ी यूनिवर्सिटी, भ्रष्टाचार, झूठे विज्ञापन में NO.1 बना दिया है।

दिल्ली की सड़को का हाल दिखाते हुए लोग सीएम केजरीवाल से पूछ रहे है कि जो दिल्ली की जनता को पानी तक नही दे पाये। वो केजरीवाल दिल्ली की तुलना लंदन, सिंगापुर, न्यू यॉर्क से कर रहे है।

केजरीवाल ने अपने संबोधन में दिल्ली सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए दावा किया कि सीसीटीवी कैमरे के मामले में दिल्ली ने लंदन, सिंगापुर, पैरिस, न्यू यॉर्क, वॉशिंगटन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story