PM मोदी के साथ मीटिंग में अपनी हरकतो की वजह से ट्रोल हुए CM केजरीवाल, BJP ने कहा - मैनरलेस सीएम।
देश में कोविड के बढ़ते मामलो को लेकर पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं इस समीक्षा बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बॉडी लैंग्वेज उनका बैठने का तरीका अब सवालो के घेरे में आ गया है। बीजेपी नेताओ से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने केजरीवाल की इस हरकत की आलोचना की है।
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस मीटिंग की तस्वींर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि बदतमीजी से खुद को बदनाम कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल।
Arvind Kejriwal continues to disgrace himself with uncouth mannerism… pic.twitter.com/h5RECiI7vl
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 27, 2022
वहीं बीजेपी प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने केजरीवाल का वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया है कि, "क्या अरविंद केजरीवाल बोर हो रहे हैं, मैनरलेस या दोनों? क्या ऐसे कोई मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग में व्यवहार करता है?"
Is @ArvindKejriwal bored or mannerless or both? Is this how a CM behaves in such an important meeting?
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) April 27, 2022
Do take a look pic.twitter.com/I7pzWTMm0f
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी ट्वीट करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हे मोहल्ला सीएम करार दिया है।
मोहल्ला मुख्यमंत्री? pic.twitter.com/4MYqRA6Jja
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) April 27, 2022
वहीं अखिलेशकांत झा नामक एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, "यकीन मानिए केजरीवाल एक IITian हैं। जस्ट नोटिस हिज बॉडी लैंग्वेज।"
Believe me Kejriwal is an IITian. Just notice his body language. #MannerlessCM pic.twitter.com/DHjnHUARuD
— Akhilesh Kant Jha (@AkhileshKant) April 27, 2022
जहाँ एक तरफ केजरीवाल की हरकतों के कारण उनकी आलोचना हो रही है। लोग उन्हे सोशल मीडिया पर खरी- खोटी सुना रहे है। लोगो का कहना है कि कोरोना के इस वक़्त सबसे ज्यादा केस 'दिल्ली" से आ रहे है, तब ये हालात है। बता दें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "हमने बाकी देशों के मुकाबले कोरोना पर बेहतर नियंत्रण रखा है, लेकिन कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है। ओमिक्रोन और उसके सब वैरिएंट्स किस तरह की गम्भीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं, ये यूरोप के देशों में हम देख सकते हैं। पिछले कुछ महीने में इन वैरिएंट्स से मामले बढ़े हैं। ऐसे में हमें अलर्ट रहना होगा।
Shipra Saini
News Anchor