Pyara Hindustan
National

सीएम योगी का बड़ा एक्शन प्रियंका गांधी वाड्रा को किया गया गिरफ्तार, बौखलाई शिवसेना-कांग्रेस

सीएम योगी का बड़ा एक्शन प्रियंका गांधी वाड्रा को किया गया गिरफ्तार, बौखलाई शिवसेना-कांग्रेस
X

यूपी के लखीमपुर खीरी में शांति भंग करने के इरादे से जाने की तैयारी कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 151, 107, 116 के तहत मामला दर्ज किया गया है इसके साथ ही राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और यूपी कांग्रेस के मुखिया अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस में प्रियंका के लिए "अस्थायी जेल" बनाई गई थी।




पुलिस का कहना है कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी चार अक्‍टूबर की सुबह साढ़े चार बजे की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उन्‍हें सीतापुर में पीएसी बटालियन के गेस्‍ट हाउस में रखा गया है। इस गेस्‍ट हाउस को उनके लिए अस्‍थाई जेल बनाया गया है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना गुस्‍सा जताया है। लेकिन वही शिवसेना भी कांग्रेस के इस षडयंत्र में सियासी रोटियां सेकने से बाज नही आ रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्‍बरम से लेकर नवजोत सिंह सिद्ध प्रियंका की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे है। जहां पी चिदम्‍बरम ने पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए तो वही नवजोत सिंह सिद्ध ने यह ऐलान कर दिया कि प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता लखीपुर खीरी का रुख करेगे। वही शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए तो वही राहुल गांधी से भी मुलाकात की।



Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story
Share it