Pyara Hindustan
National

कांग्रेस ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ EC में दर्ज कराई शिकायत, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

कांग्रेस ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ EC में दर्ज कराई शिकायत, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
X

कांग्रेस ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और अन्य बीजेपी नेताओ के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी नेताओं पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। दरअसल कर्नाटक में कांग्रेस ने मंगलवार 19 जुलाई को बीजेपी पर 18 जुलाई के दिन राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कानून के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

कर्नाटक में कांग्रेस ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और अन्य के खिलाफ 18 जुलाई के चुनाव में कानून के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी ने 17 और 18 जुलाई को अपने विधायकों को रिश्वत दी और उन पर अनुचित प्रभाव डाला।

कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्दरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विधायकों को एक पांच स्टार होटल में ठहराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की सहमति से मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एकसाथ मिलकर बीजेपी के सभी विधायकों को एक होटल में बुलाया। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए विधायकों को प्रशिक्षण सत्र की आड़ में लग्जरी होटल में आलीशान कमरे, भोजन, शराब और मनोरंजन की दूसरी चीजें मुहैया कराकर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करने के लिए अनुचित प्रभाव डाला है। जिसे कांग्रेस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story