Pyara Hindustan
National

नेहरू सरनेम पर PM मोदी को ज्ञान देना कांग्रेस को पड़ा भारी, लोगो ने कहा- प्रियंका गांधी के बेटे का नाम रेहान राजीव वाड्रा

नेहरू सरनेम पर PM मोदी को ज्ञान देना कांग्रेस को पड़ा भारी, लोगो ने कहा- प्रियंका गांधी के बेटे का नाम रेहान राजीव वाड्रा
X

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला। उन्होने पूछा था कि नेहरू-गाँधी परिवार नेहरू सरनेम क्यों नहीं लगाता है। पीएम की इस टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया और कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी निंदा की। वहीं सुरजेवाला ने जवाब देते हुए कहा है कि पीएम मोदी को भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं। उन्होंने पूछा कि भारतीय संस्कृति में नाना का सरनेम कौन लगाता है?

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्यसभा में पूछे गए सवाल पर जवाब मांगा। रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की संस्कृति को न जानने वाला एक नासमझ व्यक्ति ही इतने जिम्मेदार पद पर बैठकर ऐसी बात कह सकता है, जो प्रधानमंत्री ने कही है। सुरजेवाला ने कहा कि इस देश के किसी भी व्यक्ति से पूछिए कि अपने नाना का सरनेम इस देश में कौन लगाता है? अब अगर उन्हें देश की संस्कृति की जानकारी नहीं है तो इस देश को भगवान ही बचा सकता है।

पीएम को दिए गए जवाब के चलते सुरजेवाला अब मुश्किल में फंस गए है। सोशल मीडिया युजर्स सुरजेवाला से ये पूछ रहे है कि क्या वो रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गाँधी के बेटे के बारे में भूल गए है। क्योंकि अगस्त 2017 की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रियंका गाँधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा के नाम में उनके नाना राजीव गाँधी का नाम जोड़ा गया था। अब रेहान का पूरा नाम रेहान राजीव वाड्रा है। लगातार मीडिया भी उनका नाम रेहान राजीव वाड्रा लिख रही है। अगस्त 2017 में जब रेहान के नाम के साथ उनके नाना का नाम जोड़ा गया था। तब कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले समय में गाँधी परिवार की राजनीतिक विरासत रेहान संभाल सकते हैं।

बता दें कि पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना पक्ष रखते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि 600 सरकारी योजनाएँ गाँधी-नेहरू परिवार के नाम पर थीं फिर भी नेहरू जी का नाम क्यों नहीं लिया जाता? उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी कार्यक्रम में नेहरू जी का जिक्र नहीं किया जाता है तो कुछ लोगों का खून गर्म हो जाता है लेकिन मुझे समझ नहीं आता है कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम क्यों नहीं लगाता? उन्होंने पूछा था कि किस बात का डर है? इन्हें नेहरू सरनेम रखने में इतनी शर्मिंदगी क्यों है? इतने बड़े महान व्यक्तित्व आपके परिवार को मंजूर नहीं है और आप हमारा हिसाब माँगते हो?

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story