Pyara Hindustan
National

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, कहा - सरकार के पास वीडियो नहीं तो देश से मांगे माफी

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, कहा - सरकार के पास वीडियो नहीं तो देश से मांगे माफी
X

सर्जिकल स्ट्राइक पर एक बार फिर देश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बाद अब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए। मोदी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि उन्हें सुरक्षा बलों पर भरोसा है लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं है। अल्वी ने इसी के साथ सरकार से वीडियो जारी करने की मांग की।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि हमें अपने सुरक्षा बलों पर भरोसा है लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते। सरकार का कहना है कि उसके पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो इसमें क्या गलत है कि दिग्विजय सिंह सरकार से इसे दिखाने के लिए कह रहे हैं? हम सबूत नहीं मांग रहे हैं, लेकिन सरकार अपने दावों का वीडियो दिखाए।

मोदी सरकार से सवाल करते हुए राशिद अल्वी ने आगे कहा कि 250-300 लोग मरे हैं। सुषमा स्वराज हमारे बीच नहीं हैं उन्होंने कहा था कि हमने ऐसी जगह सट्राइक कि है जहां कोई मारा ना जाए। यूपी के CM ने कहा था कि 400 लोग मरे हैं, किस पर यकीन करें। सरकार वीडियो दिखा दे ताकि ये जो शक पैदा हो रहा है वे पता चल जाए।

राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ बोलती है और इसी में माहिर है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान पर सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल नहीं उठा रहे हैं, बस वीडियो मांग रहे हैं। अल्वी ने कहा कि अगर भाजपा सरकार के पास वीडियो नहीं है तो उसे देश से माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था। उन्होंने जम्मू में कहा था कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है। केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर राहुल गांधी ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि कांग्रेस ने सेना के शौर्य पर कभी सवाल नहीं उठाया है। अगर सेना कुछ करती है तो उस पर सबूत देने की जरूरत नहीं। ये दिग्विजय जी की निजी राय है। मैं इससे सहमत नहीं हूं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story