Pyara Hindustan
National

कांग्रेस नेता शशि थरुर की बड़ी भविष्यवाणी - 2024 में भी बनेगी BJP की सरकार

कांग्रेस नेता शशि थरुर की बड़ी भविष्यवाणी - 2024 में भी बनेगी BJP की सरकार
X

2024 लोकसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछ चुकी है। जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता शशि थरुर ने 2024 चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। शशि थरूर ने 2024 में भी BJP सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। हालांकि उनका कहना है कि इस बार BJP को कम से कम 50 सीटों का नुकसान होगा।

कांग्रेस नेता शशि थरूर शुक्रवार को केरल साहित्य महोत्सव में पहुंचे। शशि थरूर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए 2019 जैसा प्रदर्शन करना असंभव होगा। आगामी आम चुनाव में पार्टी अपनी मौजूदा 50 सीटें हार सकती है। पहले ही भाजपा कई राज्यों में सत्ता गवां चुकी है। अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी। लेकिन 2024 में भी BJP की ही सरकार बनेगी।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story