Pyara Hindustan
National

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने गीता के उपदेशों की तुलना जिहाद से की, भड़की BJP कहा - कांग्रेस को हिंदुओ से नफरत

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने गीता के उपदेशों की तुलना जिहाद से की, भड़की BJP कहा - कांग्रेस को हिंदुओ से नफरत
X

कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के बयान पर देश में सियासी बवाल शुरु हो गया है। एक कार्यक्रम में शिवराज पाटिल ने श्री कृष्ण के ज्ञान की तुलना जिहाद से कर दी। एक किताब के विमोचन में शामिल होने गए शिवराज पाटिल ने कह दिया है कि जिहाद सिर्फ कुरान में नहीं है, बल्कि गीता में भी जिहाद है, जीजस में भी जिहाद है। उनके इस एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है।

जिस पर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी और उनके नेता शिवराज पाटिल पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को हिंदुओ से नफरत है। और इसके लिए कांग्रेस सारी सीमाएं पार कर चुकी है। पूनावाला ने ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा है। वे लिखते हैं कि इसी कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद की थ्योरी को जन्म दिया था, राम मंदिर का विरोध किया था, उनके अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस का ये हिंदुओं को लेकर नफरत संयोग नहीं है, बल्कि वोटबैंक का एक प्रयोग है। गुजरात चुनाव से पहले जानबूझकर ध्रुवीकरण के लिए ये मुद्दा उठाया गया है।

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शिवराज पाटिल के इस बयान पर पलवार करते हुए कहा कि है कि 'कांग्रेस में फतवा फैक्‍ट्री की फ्रेंचाइजी चल रही है'।

विश्व हिंदु परिषद की ओर से कहा गया है कि शिवराज पाटिल द्वारा दिया गया बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। और आजादी के बाद भी कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता है। पूरा विश्व जो भगवत् गीता के अंदर आत्म कल्याण, समाज कल्याण , विश्व कल्याण का मार्ग ढुंढती है। जिसको कर्म योग का स्त्रोत बताती है। उसे ऐसा कहना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुस्लिम तुष्टीकरण के रास्ते पर चलकर ये किसी भी सीमा पर जा सकते है। आजादी के बाद की कांग्रेस के डीएनए में हिंदुओ के प्रति हफरत और जिहाद के प्रति प्रेम है।

शिवराज पाटिल के राजनीतिक जीवन की बात करें तो वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। 26/11 हमले के दौरान तो वे देश के गृह मंत्री थे। वे महाराष्ट्र के लातूर से सांसद भी रह चुके हैं। लेकिन 2014 के बाद इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story