Pyara Hindustan
National

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सीएम चन्नी और सिद्धू पर साधा निशाना, कहा- 'मनोरंजन और मुफ्त बाँटने वाले नहीं, गंभीर लोग चाहिए'

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सीएम चन्नी और सिद्धू पर साधा निशाना, कहा- मनोरंजन और मुफ्त बाँटने वाले नहीं, गंभीर लोग चाहिए
X

पंजाब में विधानसभा चुनाव है जहां बाकी पार्टीयां अपनी उपब्लिधियां और दूसरी पार्टियो की खामियां गिना रही है। लेकिन वही कांग्रेस जो पंजाब की सत्ता पर है वह खुद से ही जूझ रही है। पंजाब में कांग्रेस की आतंरिक सियासत थमने का नाम नही ले रही है। और इसी कड़ी में अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को एक गंभीर व्यक्ति की जरूरत है।

कांग्रेस सासंद मनीष तिवारी श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के सांसद है उन्होने ट्विटर पर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि "पंजाब को ऐसे सीएम की जरूरत है, जिसके पास पंजाब की चुनौतियों का समाधान हो, कड़े फैसले लेने की क्षमता हो। पंजाब को ऐसे गंभीर लोगों की जरूरत है, जिनकी राजनीति सोशल इंजीनियरिंग न हो, मनोरंजन व मुफ्त बाँटने पर ध्यान न हो। जिसे लगातार चुनावों में लोगों ने खारिज कर दिया है।"

दरअसल, रिपोर्ट में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के एक इंटरव्यू का जिक्र किया गया था। इसमें उन्होंने 11 जनवरी 2022 को पार्टी हाईकमान से प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की माँग की थी। चन्नी ने पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाने की कोशिश करते हुए कहा कि जब भी पार्टी ने राज्य में सीएम फेस अनाउंस किया है वो जीती है। लेकिन जब कभी उसने ऐसा नहीं किया तो वो हारी है।

हालाकि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कॉन्ग्रेस आलाकमान से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की माँग की थी। सिद्धू ने एक बार फिर अपना बागी तेवर दिखाते हुए यहाँ तक कह दिया था, "हर कोई सीएम बन सकता है क्या? सीएम हाईकमान नहीं बनाता, बल्कि पंजाब के लोग बनाते हैं। ये किसने कह दिया कि हाईकमान सीएम बनाएगा।" दरअसल, इस तरह का दबाव बनाकर सिद्धू खुद को पंजाब का सीएम घोषित करवाना चाहते हैं। 29 दिसंबर 2021 को उन्होंने पंजाब में सीएम फेस के मुद्दे पर कहा था कि बिना दूल्हे के बाराती कैसा?

मनीष तिवारी ने अपने ट्वीट में एक न्यूज लिंक भी साझा किया है। जिसके मुताबिक पंजाब के सीएम चन्नी ने हाईकमान को इशारा किया है कि वह लोकप्रिय हैं और उन्हें सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए। मनीष तिवारी जी-23 के नेताओं की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन आ त्मक बदलाव की मांग की थी। बता दें कि मनीष तिवारी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं।


Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story