Pyara Hindustan
National

कॉन्गेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी मेडिकल चेकअप के लिए रवाना हुई ब्रिटेन, राहुल और प्रियंका गांधी भी होंगे साथ

कॉन्गेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी मेडिकल चेकअप के लिए रवाना हुई ब्रिटेन, राहुल और प्रियंका गांधी भी होंगे साथ
X

देश में भ्रष्टाचारियों पर केन्द्रीय जांच एजेंसियो का शिकंजा कसता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी भी ईडी रड़ार पर है। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी दोनो से पूछताछ भी कर चुकी है। लेकिन इस कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ब्रिटेन जा रही है। अकेले नहीं बल्कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ जाएगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार यानि 23 अगस्त 2022 को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होने लिखा कि कॉन्गेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जाएँगी। इस दौरान उनके साथ राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा भी होंगे।

साथ ही उन्होंने बताया है कि वायनाड के सांसद राहुल गाँधी 4 सितंबर को दिल्ली में 'महँगाई पर हल्ला बोल' रैली को संबोधित करेंगे। हालाँकि, जयराम रमेश ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि सोनिया मेडिकल जाँच के लिए कब और कहाँ जाएँगी। हालाँकि यह बताया है कि नई दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार माँ से भी मिलने जाएँगी।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी इस वक्त अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है और इस खराब दौर से उबरने के लिए पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से इसके लिए पोस्टर भी जारी कर दिए गए हैं। इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ब्रिटेन जा रही हैं।

लेकिन सवाल उठ रहे है कि हाल ही मेंं पीएम ने भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने की बात कही है। तो क्या गांधी परिवार जांच से बचने के लिए ब्रिटेन रवाना हो रहा है?

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story