Pyara Hindustan
National

पूर्वोत्तर में चुनावी हार पर कांग्रेस का झूठ, PM मोदी का पलटवार - कांग्रेस के दिल में भारत जोड़ने की भावना नहीं

पूर्वोत्तर में चुनावी हार पर कांग्रेस का झूठ, PM मोदी का पलटवार - कांग्रेस के दिल में भारत जोड़ने की भावना नहीं
X

पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों त्रिपुरा,मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने नगालैंड और त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। नगालैंड और त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। मेघालय में पेंच जरूर फंसा है लेकिन वहां भी बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है।

लेकिन भारत जोड़ो यात्रा निकालने के बावजूद कांग्रेस इन तीनों ही राज्यो में पूरी तरह से फेल साबित हुई। इन तीन राज्यो के चुनाव में वह महज 8 सीटो पर ही सिमट गई। नागालैंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। इसके अलावा त्रिपुरा में 3 और मेघालय में 5 सीटें ही हासिल हुई है। किसी भी राज्य में वह सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा भी नहीं बनेगी।

लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता और कई पत्रकारो की ओर से एक जैसा एक ट्वीट किया जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि त्रिपुरा में कांग्रेस ने 5 सीटें जीती है। जबकि सच्चाई ये है कि कांग्रेस ने त्रिपुरा में तीन सीटें जीती है। कांग्रेस प्रवक्चा जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत से लेकर कई नेताओं और पत्रकारो ने ट्वीट करते हुए ऐसा लिखा है।

जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं के ट्वीट पर लोगो की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है। जिसमें लिखा है कि कांग्रेस के इन लोगों को पता नहीं है कि उन्होंने त्रिपुरा में कितनी सीटें जीतीं। उन्होंने 3 सीटें जीती हैं लेकिन कह रहे हैं कि उन्होंने 5 सीटें जीती हैं। जरा सोचिए कि वे वास्तविक स्थिति से कितने अवगत हैं।

वहीं कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘छोटे राज्य’ उस दल के साथ जाते हैं जिसकी केंद्र में सरकार होती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वहां के कई नेता राष्ट्रीय राजनीति के लिए प्रतिबद्ध हैं और वे कांग्रेस और धर्मनिरपेक्ष दलों का समर्थन करते हैं।

खड़गे के इस बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा कांग्रेस कह रही है कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना ना हो...तो ऐसे ही बोल निकलते हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story