अडानी के साथ रॉबर्ट वाड्रा की तस्वींर पर फंसी कांग्रेस, जनता ने पूछा- ये रिश्ता क्या हैं ?

अड़ानी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। अडानी के खिलाफ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अड़ानी की तस्वींरे दिखाकर राहुल ने पूछा कि "इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है और कैसा रिश्ता है?
अगर महज तस्वींर खिंचवाने से रिश्ते बन जाते है तो कुछ तस्वींरे हम आपको दिखाने वाले है जिसके बाद सवाल कांग्रेस पार्टी से भी पूछा जाएगा कि सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का अडानी के साथ क्या रिश्ता आखिर रॉबर्ड वाड्रा की अड़ानी के साथ क्या डील हुई थी। अशोक गहलोत और राबर्ट वाड्रा अडानी के साथ क्या कर रहे हैं।
लोकसभा में टूलकिट किंग राहुल गांधी ने अडानी जी और मोदी जी पर आरोपों कि झड़ी लगा दी
— Saurabh Srivastava (@Saurabh37244583) February 7, 2023
और सबूत के नाम पर मोदी जी कि अडानी जी के साथ एक फोटो सदन को दिखाई
मनमोहन सिंह कि सरकार में अडानी से सभी डील रॉबर्ट वाड्रा करते थे
ये अशोक गहलोत और राबर्ट वाड्रा अडानी के साथ क्या कर रहे हैं, pic.twitter.com/LAzzOUpICJ
अडानी और अशोक गहलोत का ये रिश्ता क्या है..? रॉबर्ट वाड्रा और अड़ानी का ये रिश्ता क्या हैं ?@RahulGandhi जी आपको जरूर बताना चाहिए। @ANI pic.twitter.com/xMBqJRgysm
— Vasudev Devnani (@VasudevDevnani) February 10, 2023
इससे पहले केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार किया है। राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी और अडानी की तस्वीर दिखने के जवाब में पलटवार करते हुए किरेन रिजिजू ने भी लोकसभा में एक तस्वीर दिखाई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गौतम अडानी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रियंका गाँधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लोकसभा में दिखाई।
किरेन रिजिजू ने इस दौरान तस्वीर के सहारे तंज कसते हुए कहा कि यह आपके दामाद जी हैं। रिजिजू ने कहा कि अगर कोई राजनेता किसी उद्द्योगपति से मुलाकात करता है तो इसमें क्या गलत बात है। किरेन रिजिजू ने कहा कि हम राजनेता हैं हम हवाई जहाज नहीं बना सकते , इसके लिए हमें दूसरे के पास जाना होता है।