Pyara Hindustan
National

महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाएगा दही हांडी और गणेशोत्सव, शिंदे सरकार ने त्योहारों पर लगी पाबंदियां हटाई

महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाएगा दही हांडी और गणेशोत्सव, शिंदे सरकार ने त्योहारों पर लगी पाबंदियां हटाई
X

महाराष्ट्र में पिछले दो साल से पाबंदियों में फंसे दही हांडी और गणेशोत्सव के त्यौहार को इस साल धूमधाम से मनाया जाएगा। शिंदे सरकार ने दही हांडी और गणेशोत्सव को इस साल हरी झंडी दी है। इस साल गणेशोत्सव और दहीहांडी उत्सव पर कोई पाबंदी नहीं होगी। सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडण्वीस ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेस कर यह जानकारी दी।

पिछले दो साल से गणेशोत्सव के दौरान कोरोना की पाबंदियों के चलते प्रदेश में दहीहांडी और गणेशोत्सव सादगी से मनाया जा रहा था। लेकिन इस साल गणेश उत्सव बिना किसी रोक-टोक के मनाया जाएगा। राज्य में गणेशोत्सव मनाने के लिए एसटी प्रशासन को अतिरिक्त ट्रेनें जारी करने का निर्देश दिया गया है. परिवहन विभाग को ट्रैफिक प्लानिंग के आदेश दे दिए गए हैं। हाईवे पुलिस को भी प्रमुख हाईवे पर जाम से बचने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष गणेशोत्सव 31 अगस्त 2022 से रविवार 9 सितंबर 2022 तक मनाया जाएगा।

बता दें कि गणोत्सव महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार है। लोग इस त्योहार के लिए अपने घरों को जाते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि ऐसे चक्रमनियों की सुविधा के लिए कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के वाहनों के लिए टोल माफ कर दिया गया है। इसलिए इस उत्सव के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रियों की सुविधा के लिए गणपति उत्सव के अवसर पर कुल 214 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त महीने तक किया जाएगा।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story