Pyara Hindustan
National

दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी की लोकप्रियता को लेकर फैलाया झूठ, आजतक ने बताया फेक, ट्वीट किया डिलीट

दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी की लोकप्रियता को लेकर फैलाया झूठ, आजतक ने बताया फेक, ट्वीट किया डिलीट
X

देश में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर हमलावर होना, एक- दूसरे के बारे में झूठ का प्रचार करना लगातार तेज हो रहा है। इसी कड़ी में अब दिल्ली कांग्रेस की तरफ से एक ट्वीट किया गया है जिसमें दावा किया गया है कि राहुल गाँधी की लोकप्रियता पीएम मोदी से अधिक हो गई है। जैसे ही दिल्ली कांग्रेस ने यह ट्वीट किया उसके बाद खुलासा हुआ कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर निशाना साधने के लिए बिना किसी जांच पड़ताल के इस तरह का फर्जी ट्वीट किया है। जिसके बाद कांग्रेस को यह ट्वीट डिलीट करना पड़ा।


गुरुवार यानि 13 अक्टूबर 2022 को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दिल्ली कॉन्ग्रेस ने यह ट्वीट किया था। ट्वीट में आजतक का लोगो लगा एक स्क्रीनशॉट साझा किया गया था। 'देश का मिजाज' शीर्षक के साथ लगे इस स्क्रीनशॉट में राहुल गाँधी को 52 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 46 प्रतिशत जनता की पसंद बताया गया था। साथ इस स्क्रीनशॉट को शेयर कर दिल्ली कांग्रेस की तरफ से लिखा गया कि देश का मिजाज बदल रहा है, जुमलेबाजों को अब देश की जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है। हालांकि अपने इस ट्वीट की वजह से दिल्ली कांग्रेस की खूब किरकिरी हुई क्योंकि यह स्क्रीनशॉट फर्जी निकला। इसके बाद कांग्रेस की तरफ से यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया

वहीं आजतक ने इस पूरे मामले को लेकर सफाई पेश करते हुए लिखा कि इस ट्वीट में शेयर की गई जानकारी पूरी तरह से गलत है। यह तस्वीर फोटोशॉपड है। आजतक ने ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया है, यह पूरी तरह फेक है। उम्मीद है इस ट्वीट को आप जल्द से जल्द हटा लेंगे। आजतक चैनल के इस ट्वीट के बाद लोगों ने कांग्रेस की जमकर खिंचाई कर दी।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story