Pyara Hindustan
National

दिल्ली LG वीके सक्सेना AAP विधायको पर लेंगे कानूनी एक्शन, AAP ने LG पर लगाया 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप

दिल्ली LG वीके सक्सेना AAP विधायको पर लेंगे कानूनी एक्शन, AAP ने LG पर लगाया 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप
X

दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के विधाायको पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष रहते हुए 1,400 करोड़ रुपए के घोटाला का आरोप लगाया। जिसके बाद अब दिल्ली एलजी ऑफिस की ओर से AAP के कई नेताओं के खिलाफ कानूनी एक्शन की तैयारी कर ली है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना आप नेताओं सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दुर्गेश पाठक और जैस्मीन शाह सहित अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, उनके द्वारा भ्रष्टाचार के अत्यधिक मानहानिकारक और झूठे आरोपों के लिए।

बता दें कि आम आदमी पार्टी (के विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर 1400 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने विधानसभा में दावा किया कि नोटबंदी के दौरान खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख रहते हुए एलजी वीके सक्सेना ने कालेधन को सफेद किया। विधायक ने एलजी को 'भ्रष्ट' कहते हुए उनके खिलाफ सीबीआई-ईडी की जांच और रेड की मांग की।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story