Pyara Hindustan
National

NewsClick से जुड़े 30 लोकेशन पर दिल्ली पुलिस ने मारा छापा, अभिसार शर्मा समेत 9 पत्रकारों पर UAPA -चीनी फंडिंग का केस दर्ज़

NewsClick से जुड़े 30 लोकेशन पर दिल्ली पुलिस ने मारा छापा, अभिसार शर्मा समेत 9 पत्रकारों पर UAPA -चीनी फंडिंग का केस दर्ज़
X

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार की सुबह न्यूज क्लिक से जुड़े कई कथित पत्रकारों के ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के मुताबिक छापेमारी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में करीब 30 ठिकानों पर हुई है। न्यूज क्लिक वही प्रोपेगेंडा पोर्टल है, जिसे चीन से करोड़ों की फंडिंग मिल चुकी है।

बता दे, जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी पड़ने की सूचना है उनमें एक न्यूज एंकर से यूट्यूबर बना अभिसार शर्मा भी है। उसने एक्स/ट्विटर पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उसने लिखा है, “दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुँची। मेरा लैपटॉप और फोन ले लिया।”

सामने आ रही जानकारियों के अनुसार न्यूज क्लिक से जुड़े कई अन्य लोगों के ठिकानों पर भी रेड पड़ी है। इनमें संजय राजौरा, भाषा सिंह, उर्मिलेश, प्रबीर पुरकायस्थ, अनिंदो चकवर्ती, गुहा और सोहेल हाशमी भी शामिल हैं। वहीं इनके फोन और लैपटॉप पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। परंजॉय गुहा ठाकुरता, उर्मिलेश समेत कुछ को थाने भी ले जाया गया है।

UAPA और चीनी फंडिंग का केस

बता दे, 17 अगस्त को ही UAPA और IPC की अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। UAPA, IPC की धारा 153ए (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), IPC की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लेकिन इस बीच रवि नायर का नाम काफी ज़्यादा चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल रवि नायर ने भी न्यूज़ क्लिक के लिए राफेल डील और फंड वितरण समेत कई आर्टिकल लिखे है। लेकिन वो कहां है?

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने न्यूजक्लिक और चीन संबंधों का किया खुलासा

बता दे, अमेरिकी अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में अगस्त 2023 में प्रकाशित एक लेख में न्यूजक्लिक और चीन के बीच संबंधों के बारे में बताया था। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में भी यह मामला उठाया था। इस दौरान उन्होंने न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि न्यूज क्लिक को विदेशी फंडिंग से 38 करोड़ रुपए मिले थे, जिसे उसने कुछ पत्रकारों में बाँट दिया था।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने लेख में कहा है कि नेविल रॉय सिंघम भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में प्रगतिशील होने की वकालत करने के बहाने चीनी सरकार के मुद्दों को लोगों के बीच फैलाने में कामयाब रहा है।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story