Pyara Hindustan
National

दिल्ली का दम घोट रहीं पंजाब की AAP सरकार, CM भगवंत मान के इलाके में जल रही सबसे ज्यादा पराली

दिल्ली का दम घोट रहीं पंजाब की AAP सरकार, CM भगवंत मान के इलाके में जल रही सबसे ज्यादा पराली
X

आम आदमी पार्टी शासित राज्य पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हालात यह है कि भगवंत मान सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। ताजा तस्वीरे पंजाब के बठिंडा के गुरथरी इलाके से सामने आई है जहां लोग पराली जला रहे है।

पंजाब में 4 दिनों के भीतर ही पराली जलाने की 6,837 घटनाएं आम आदमी पार्टी सरकार के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। इसके कारण पंजाब के शहरों का एक्यूआइ काफी बढ़ गया है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो लुधियाना 282 के आंकड़े के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा, जबकि 208 एक्यूआइ के साथ अमृतसर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं पराली जलाने की जो घटनाएं दर्ज की गई है उसके मुताबिक 26 अक्टूबर को पंजाब में पराली जलाने की कुल 7,036 घटनाएं थीं, जो 30 अक्टूबर तक 13,873 हो गईं। रविवार को पंजाब के CM भगवंत मान के गृह जिला संगरूर में सबसे ज्यादा 323 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 249 मामले पटियाला, 122 मामले फतेहगढ़ साहिब, 114 मामले बठिंडा, 110 मामले तरनतारन, 107 मामले फिरोजपुर और 100 मामले लुधियाना में दर्ज किए गए।

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अकसर पंजाब सरकार पर प्रदूषण फैलाने का आराेप लगाते थे, लेकिन अब आप सरकार में ही राज्य में सबसे ज्यादा पराली जल रही है। यह घटनाएं पंजाब सरकार के गले की फांस बन गई है। वह किसानाें पर कार्रवाई करने से भी बच रही है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story