दार्जिलिंग में मोमोज बनाती नजर आईं ममता बनर्जी, सोशल मिडिया पर लोगो ने कहा- 'रिटायरमेंट की तैयारी कर रही हैं दीदी'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। कई बार वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हल्के फुल्के मूड में नजर आती हैं तो कई बार वे फुटबॉल को किक मारती नजर आती हैं। हाल ही में उनका दार्जिलिंग से एक वीडियो सामने आया है जहां एक वे एक स्थानीय स्टॉल पर बैठकर मोमोज तैयार करती हुई नजर आई हैं।
दरअसल, इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। इसमें लिखा गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दार्जिलिंग में एक स्थानीय स्टॉल पर मोमोज तैयार करने में मदद की और अपने इस कौशल का भी प्रदर्शन किया। वीडियो में दिख रहा है कि ममता एक स्थानीय मोमोज स्टाल के अंदर पहुंचकर मोमोज बनाने में मदद करने लगती हैं।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee displayed her culinary skills as she prepared momos at a local stall in Darjeeling earlier today pic.twitter.com/rcd10keMwt
— ANI (@ANI) July 14, 2022
यह पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी ऐसा काम कर रही हैं। हाल ही में वे एक स्टॉल पर लोगों को पुचका खिलाती नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह भी है कि पिछले साल भी ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग दौरे पर लोगों को मोमोज बनाकर खिलाया था और इस साल फुचका के स्टाल पर भी पहुंच गईं थी। उन्होंने ना सिर्फ फुचका बनाया बल्कि लोगों को खिलाया भी।
#WATCH | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee serves panipuri to people at a stall, during her visit to Darjeeling. pic.twitter.com/07o8lsxdKN
— ANI (@ANI) July 12, 2022
सोशल मिडिया पर लोग कर रहे ट्रोल
वही लोगो ने सोशल मिडिया पर ममता बनर्जी को ट्रोल भी किया है और इसको लेकर तरह तरह की बातें भी करते हुए नज़र आ रहे है।
संसीप सिंह नाम के एक यूज़र लिखते है, "इसे रिटायरमेंट के बाद की योजना कहा जाता है।"
This is called post retirement planning. Kudos https://t.co/QTcEKSLPYx
— Temple Economics Sandeep Singh (@sandeep_author) July 14, 2022
वही एक अन्य यूज़र लिखते है, "महाराष्ट्र में पवार के पोते अंडा आम्लेट बना रहा है, सांसद बिटीया भजीया बना रही है, ममता मुमुस बना रही है, संसद में कॅन्टीन शुरू करने की प्लानींग है क्या?"
महाराष्ट्र में पवार के पोते अंडा आम्लेट बना रहा है, सांसद बिटीया भजीया बना रही है, ममता मुमुस बना रही है, संसद में कॅन्टीन शुरू करने की प्लानींग है क्या . https://t.co/qVlO2srmuP
— संभाजी हुंबे . 🇮🇳 (@BhaktTrishul) July 14, 2022
क्या है सियासी मायने.....?
पश्चिम बंगाल पर नजर रखने वाले सियासी जानकार कहते हैं कि ममता की इस रणनीति को समझने के लिए चुनावी आंकड़े भी समझना जरूरी है। दार्जिलिंग कभी भी टीएमसी का गढ़ नहीं रहा। यहां पिछले कई सालों से भाजपा का दबदबा रहा है। ऐसे में पंचायत चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव हैं। अभी टीएमसी की मुख्य रणनीति उत्तर बंगाल में पार्टी का दबदबा कायम करने की है। ममता को पता है दार्जिलिंग में मोमो और फुचका बेहद पसंद किया जाता है।
Rani Gupta
News Reporter