Pyara Hindustan
National

विवादित बयान देने वाले दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दाखिल करेगे नामंकन, दिग्विजय और शशि थरुर में होगा मुकाबला

विवादित बयान देने वाले दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दाखिल करेगे नामंकन, दिग्विजय और शशि थरुर में होगा मुकाबला
X

कांग्रेस पार्टी के भीतर मचे सियासी बवाल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव भी लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में अब दिग्विजय सिंह का नाम शामिल हो गया है। दिग्विजय सिंह गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं नामांकन फॉर्म लेने आया हूं। कल पर्चा दाखिल करने की पूरी उम्मीद रहेगी।

इससे पहले तक कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की रेस में शशि थरुर और अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा था। लेकिन राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वह अध्यक्ष पद के लिए नामंकन दाखिल नहीं करेगे। दूसरी तरफ शशि थरूर की उम्मीदवार पक्की मानी जा रही है। वह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन करने वाले हैं। वैसे, चुनाव के लिए जितने भी उम्मीदवार होंगे सब 30 सितंबर को ही नामांकन कर पाएंगे।

कांग्रेस नेता शशि थरुर ने दिग्विजय सिंह के साथ ट्विटर पर एक तस्वींर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं हमारी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करता हूं। हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि हमारी लड़ाई प्रतिद्वंद्वियों के बीच नहीं बल्कि सहयोगियों के बीच एक दोस्ताना मुकाबला है।

थरुर के इस ट्वीट को दिग्विजय सिंह ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि शशि थरुर मैं सहमत हूं। हम भारत में सांप्रदायिक ताकतों से लड़ रहे हैं। दोनों गांधीवादी नेहरूवादी विचारधारा में विश्वास करते हैं और जो कुछ भी हो सकता है, वे उनसे अथक रूप से लड़ेंगे। शुभकामनाएँ।

फिलहाल अगर मुकाबले को देखा जाए तो कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का पलडा काफी भारी है। दिग्विजय के पास लंबा संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। वह दो बार मध्य प्रदेश के सीएम रहे हैं। उनकी गिनती गांधी परिवार के वफादारों में होती है। कांग्रेस फिलहाल संघ और उनके हिंदुत्व के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। इन्हीं के खिलाफ दिग्विजय सिंह भी लंबे वक्त से मुखर होकर बात करते रहे हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story