Pyara Hindustan
National

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगे दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया नामंकन, गहलोत बोले - चुनाव अब फ्रैंडली मैच

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगे दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया नामंकन, गहलोत बोले - चुनाव अब फ्रैंडली मैच
X

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लगातार चेहरे बदल रहे है। अब दिग्विजय सिंह नहीं बल्कि इस रेस में खड़गे नंबर वन चुके है। जी हां आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। इसी बीच दिग्विजय सिंह इस रेस से बाहर हो गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ऐलान कर दिया कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। बल्कि मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव लड़ेगे। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच होगा। कांग्रेस के बागी ग्रुप G-23 ने भी प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया है। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है।

इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने वाले थे। लेकिन जैसे ही ये ऐलान हुआ कि मल्लिकार्जुन खड़गे अब अध्यक्ष पद के लिए नामंकन दाखिल करेगे तो दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया। मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, मैंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम किया और करता रहूंगा। मैं हमेशा दलित-आदिवासियों और गरीबों के लिए खड़ा रहा, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ लड़ता रहा और गांधी-नेहरू परिवार के लिए मेरी प्रतिबद्धता...ये तीन चीजें हैं, जिनसे मैंने कभी समझौता नहीं किया।

इन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि खड़गे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा। मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।

वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे पता चला है कि खड़गे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा। मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।

वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने से पहले राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ''मैं दोपहर में नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। हम सब एक ही कांग्रेस विचारधारा को साझा करते हैं। हम चाहते हैं कि पार्टी मजबूत हो। ये कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। यह मित्रतापूर्ण मकाबला होने जा रहा है।''

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story