Pyara Hindustan
National

बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा,CM नीतीश ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, तेजस्वी यादव सौंपा स्वास्थय विभाग

बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा,CM नीतीश ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, तेजस्वी यादव सौंपा स्वास्थय विभाग
X

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। इसके बाद इसके बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। नीतीश कुमार ने गृह विभाग समेत पांच विभाग अपने पास रखे है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य और पथ निर्माण समेत कुल चार विभाग रहेंगे। तेज प्रताप यादव को इस बार वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी होगी। वित्त मंत्री विजय चौधरी को बनाया गया है जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के 31 विधायक और एमएलसी ने आज मंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल फागू चौहान ने महागठबंधन के सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आरजेडी से सबसे ज्यादा 16 मंत्री बने। जेडीयू से 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। वहीं, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया है।


किसे कौन सा मंत्रालय मिला

सीएम नीतीश कुमार - सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन (ऐसे सभी विभाग जो आवंटित नहीं हुए)

तेजस्वी यादव- स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य.

विजय कुमार चौधरी- वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य

बिजेंद्र यादव- ऊर्जा, योजना एवं विकास - आलोक मेहता- राजस्व एवं भूमि सुधार

आलोक मेहता- राजस्व एवं भूमि सुधार

तेज प्रताप- पर्यावरण, वन एवं जयवायु परिवर्तन

आफाक आलम- पशु एवं मत्स्य संसाध

अशोक चौधरी- भवन निर्माण

श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास

सुरेंद्र यादव- सहकारिता

रमानंद यादव- खान एवं भूतत्व - लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

मदन सहनी- समाज कल्याण

कुमार सर्वजीत - पर्यटन

ललित यादव- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण

संतोष कुमार सुमन- अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण

संजय कुमार झा- जल संसाधन, सूचना एवं जन संपर्क

शीला कुमारी- परिवहन

समीर कुमार महासेठ - उद्योग

चंद्रशेखऱ- शिक्षा

सुमित कुमार सिंह- विज्ञान

सुनील कुमार- मद्य निषेध ,उत्पाद एवं निबंधन

अनिता देवी - पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण

जितेंद्र कुमार राय- कला संस्कृति एवं युवा

जयंत राज- लघु जल संसाधन

सुधाकर सिंह- कृषि

जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण

मुरारी प्रसाद गौतम- पंचायती राज

कार्तिक कुमार- विधि

शमीम अहमद- गन्ना उद्योग

शाहनवाज- आपदा प्रबंधन

सुरेंद्र राम- श्रम संसाधन

मोहम्मद इसराईल मंसूरी- सूचना प्रावैद्यिकी

बिहार में मंगलवार को ही कैबिनेट का विस्तार हुआ है। महागठबंधन के 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई है. कैबिनेट में सबसे ज्यादा मंत्रिपद आरजेडी के खाते में गए हैं।आरजेडी के कोटे से 16 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं, जदयू के 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जबकि कांग्रेस के 2, हम का 1 और 1 निर्दलीय विधायक को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story