Pyara Hindustan
National

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की,पहले राउंड की काउंटिंग में यशवंत सिन्हा को दी मात, मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की,पहले राउंड की काउंटिंग में यशवंत सिन्हा को दी मात, मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल
X

देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा इसका जवाब आज मिल जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई हुए मतदान के बाद आज यानि गुरुवार को संसद भवन में मतगणना जारी है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

इस बीच राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। सांसदो की वोटो की गिनती पूरी हो चुकी है। द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। वही सांसदो के 15 वोट अवैध थे।

वहीं जिस तरह से आंकडे सामने आ रहा है उससे यह लगभग तय हो चुका है देश की अगली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ही होगी। हालाकि इसके लिए अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। लेकिन उससे पहले ही उडीसा में द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में लोग जश्न की शुरुआत हो चुकी है। रायरंगपुर में 20 हजार लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं। गांववालों ने द्रौपदी मुर्मू के चुनाव में जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटकर जश्न मनाने की योजना बनाई है।



अब खबर है कि मुर्मू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी कैबिनेट उन्हें बधाई देने आवास पर पहुंचेगी।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story