Pyara Hindustan
National

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ठंड में कोंग्रेसियों ने शर्ट उतारकर किया डांस, यूज़र्स बोले- इन्हे भी पीएम उम्मीदवार बनाओ...

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ठंड में कोंग्रेसियों ने शर्ट उतारकर किया डांस, यूज़र्स बोले- इन्हे भी पीएम उम्मीदवार बनाओ...
X

राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती? इस बात की चर्चा चल ही रही थी कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का एक वीडियो चर्चा में आ गया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भीषण ठंड और कोहरे के बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का नंगे बदन डांस करने का विडियो खूब वायरल हो रहा है। वही यूज़र्स इस वीडियो को ट्रोल करते हुए भी नज़र आ रहे है।

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में दूसरा चरण चल रहा है। इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता डांस करते हुए दिख रहे हैं।बस के ऊपर चढ़, नंगे बदन किया डांस उत्तर प्रदेश में चलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में दूसरे चरण में चल रही है। इस दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता बस के ऊपर चढ़ कर डांस करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। बड़ी बात ये है कि इस दौरान उन्होंने शर्ट नहीं पहली हुई है।

बस के ऊपर चढ़कर बिना शर्ट के किया डांस

दरअसल पूरी भारत जोड़ो यात्रा दौरान राहुल गांधी केवल एक टी शर्ट में ही चल रहे हैं। इस दौरान लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि इतनी भीषण ठंड में कोई व्यक्ति एक टीशर्ट में बाहर कैसे टहल सकता है। राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती इस बात को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा था। बता दे, बस पर डांस कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े कुछ के हाथों में कांग्रेसी नेताओं के नाम के पोस्टर भी हैं। डांस के साथ- साथ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता उठक-बैठक भी कर रहे हैं।

राहुल गांधी की टी-शर्ट से जोड़ कर देखा जा रहा है भीषण ठंड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का यूं नंगे बदन डांस करने को राहुल गांधी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल राहुल गांधी इतनी भीषण ठंड में मात्र एक टी-शर्ट में यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती? लोग इस बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं। ।

यूज़र्स ने किया ट्रोल- सब पीएम उम्मीदवार ?

उत्तर प्रदेश से निकलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर हरियाणा पहुंची है। भीषण ठंड में करनाल पहुंची इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे काफिले में लोगों के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है और इसको लेकर तमाम यूज़र्स ने ट्रोल भी किया है। उन्होंने कहा की क्या अब इन सब को भी पीएम पद का उम्मीदवार बना देंगे, तो वही किसी ने कहा की इन सब को कांग्रेस के प्रेसिडेंट इलेक्शन में खड़ा करो प्लीज।


Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story