Pyara Hindustan
National

वो 'बौना दुर्योधन'.....दिल्ली सर्विसेज बिल पर चर्चा के दौरान रमेश बिधूड़ी ने केजरीवाल पर किया कटाक्ष

वो बौना दुर्योधन.....दिल्ली सर्विसेज बिल पर चर्चा के दौरान रमेश बिधूड़ी ने केजरीवाल पर किया कटाक्ष
X

लोकसभा में दिल्ली सर्विसेज बिल पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने महाभारत के दुर्योधन के चरित्र पर ही पूरा भाषण दे डाला। उन्होंने कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी है, लिहाजा देश को शर्मिंदगी से बचाने के लिए इस प्रकार के बिल लाने जरूरी हैं। बिधूड़ी ने कहा कि महाभारत में दुर्योधन था। दिल्ली राज्य में भी एक 'बौना दुर्योधन' है। दुर्योधन की तरह 'बौना दुर्योधन' भी विश्वासघाती है, कायर है, अहंकारी है, भ्रष्ट है। दिल्ली से बीजेपी सांसद ने सदन में 'बौना दुर्योधन कथा' सुनाई।



बीजेपी सांसद ने कहा, 'दिल्ली भारत का दर्पण है। यहां दुनियाभर के देशों के दूतावास हैं। दुनिया के लोग दिल्ली आते हैं और दिल्ली से अंदाजा लगाते हैं कि भारत कैसा है। जहां भारत को शर्मिंदगी से बचाना है, तो वहां इस प्रकार के बिल लाने जरूरी होते हैं। हम सबने बचपन में महाभारत देखी है, उस सीरियल में एक श्लोक आता है- यदा यदा ही धर्मस्य...। महाभारत में कहा गया है कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है तबतब सज्जन लोगों की रक्षा के लिए, दुष्टों के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए आता हूं।

दिल्ली का बौना दुर्योधन छलिया है- रमेश बिधूड़ी

ये बिल दिल्ली में पिछले 8 वर्ष से हो रहे अधर्मी सरकार के अधर्म को समाप्त करने के लिए लाया गया है। महाभारत में एक चरित्र था जिसका नाम था दुर्योधन। आज दुखद है कि दिल्ली राज्य में भी उसी नकारात्मक मानसिकता का एक चरित्र, एक व्यक्ति दुर्योधन के रूप में बैठा हुआ है। फर्क सिर्फ इतना है कि वो दुर्योधन लंबा-चौड़ा था लेकिन ये दुर्योधन थोड़ा बौना है। दूसरा उसके पास एक शकुनी था और इस बौने दुर्योधन के पास भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, सनातन विरोधी ऐसे गठबंधन के लोग साथ लग गए हैं। इसलिए राज्य के प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में तालमेल जरूरी है। परंतु जब छलिया, अहंकारी, भ्रष्ट, कायर जनप्रतिनिधि सत्ता में बैठ जाते हैं तब जनसेवा की व्यवस्था को संरक्षित करना जरूरी हो जाता है। ये बौना दुर्योधन छलिया है।

दिल्ली का बौना दुर्योधन भ्रष्टाचारी है- रमेश बिधूड़ी

बौने दुर्योधन ने कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म करूंगा। रामराज्य लेकर आऊंगा। ये दलदल है। सोनिया चोर है, लालू चोर है, डीके शिवकुमार चोर है, शरद पवार चोर है, नीतीश, मुलायम सिंह चोर है...शीला को जेल भेज दूंगा। सबको चोर भ्रष्टाचारी बताया था। इसी ने बताया था न, हमने नहीं बताया था। लेकिन बाद में इनके ही झूले में झूलने लगा। इससे बड़ा छलिया क्या होगा? लिकर स्कैम में मंत्री जेल के अंदर है। हवाला स्कैम में मंत्री जेल में है। स्कूल में कमरे बनाने का, कंस्ट्रक्शन घोटाला।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story