Pyara Hindustan
National

चिटफंड फ्रॉड केस में ममता बनर्जी के करीबी कौस्तव रॉय को ED ने किया गिरफ्तार

चिटफंड फ्रॉड केस में ममता बनर्जी के करीबी कौस्तव रॉय को ED ने किया गिरफ्तार
X

पश्चिम बंगाल चिटफंड फ्रॉड केस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विश्‍वासपात्र माने जाने वाले कौस्तव रॉय को ईडी ने गिरफ्तार किया है। वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में ईडी ने ये बड़ी कार्रवाई की है। कौस्तव रॉय पर पहले भी कई बार वित्तीय अनियमितताओ के आरोप लग चुके है। कुछ महीने पहले भी उनके ऑफिस और घर पर आय़कर विभाग ने छापा मारा था।

हालाकि इस पूरे मामले में पर अभी तक तृणमूल कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि ईडी ने सोमवार देर रात कौस्तव रॉय को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उनसे काफी देर तक पूछताछ की गई। आरोप है कि कौस्तव चिटफंड के पैसों को लेकर हेराफेरी की है। कौस्तव रॉय पर पहले भी कई बार वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं।

कुछ महीने पहले उनके दफ्तर और घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। जांच अधिकारियों ने लगभग दिन-रात तलाशी चलाई थी। उस वक्त कौस्तव रॉय के पास से कई दस्तावेज बरामद हुए थे, लेकिन तब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ईडी सूत्रों के मुताबिक, कौस्तव रॉय को सोमवार सुबह समन भेजा गया था। लेकिन उन्होंने ईडी को पत्र देकर कहा था कि सुबह उनके लिए उपस्थित होना संभव नहीं है।

कौस्तव रॉय ने ई़डी को यह भी बताया था कि दोपहर में ईडी से मिलने का समय होगा। ईडी ने उनकी बात को स्वीकार करते हुए उन्हें शाम 4 बजे पेश होने को कहा था। कौस्तव रॉय सोमवार दोपहर ईडी कार्यालय में दाखिल हुए थे। ईडी के सूत्रों के मुताबिक लगातार पूछताछ के बाद उन्हें रात करीब 1 बजे गिरफ्तार किया गया। केंद्रीय अधिकारियों ने कौस्तव रॉय का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। ईडी ने कौस्तव रॉय को कई दस्तावेजों के साथ सोमवार को पेश होने को कहा था।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story