Pyara Hindustan
National

शराब घोटाले में आरोपी विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली को ED ने किया गिरफ्तार, सिसोदिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार ?

शराब घोटाले में आरोपी विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली को ED ने किया गिरफ्तार, सिसोदिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार ?
X

दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। CBI के अब ईडी ने विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। इससे पहले CBI ने दोनों को गिरफ्तार किया था। ये दोनों न्यायिक हिरासत में चल रहे थे। इसी शराब घोटाले में दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया भी आरोपी है। इससे पहले सीबीआई उनके भी दफ्तर और आवास पर छापेमारी कर चुकी है।

दरअसल आबकारी नीति मामले में CBI ने 17 अगस्त को केस दर्ज किया था। इसके बाद सबसे पहले शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था। इसके तत्काल बाद सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरी गिरफ्तारी अभिषेक बोइनपल्ली की हुई थी।

इस मामले में ईडी ने एंटरटेनमेंट, इवेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। बता दें कि विजय नायर साल 2014 से आप से जुड़ा हुआ था। पार्टी के लिए फंड रेजिंग का काम करता था। नायर पर आप पार्टी के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्ट्रैटिजी की जिम्मेदारी थी। विजय नायर आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता और मनीष सिसोदिया के बेहद करीबियों में से एक था।

आरोप है कि विजय नायर की गिरफ्तारी सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने और भ्रष्टाचार के आरोप में की गई है। विजय नायर को आबकारी नीति घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। वहीं जानकारी के मुताबिक अभिषेक बोइनपल्ली दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए काम करता था।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story