राजस्थान में कांग्रेस सरकार का आर्डर, रमजान में बिजली नहीं जानी चाहिए
BY Rani Gupta5 April 2022 11:06 AM GMT
X
Rani Gupta5 April 2022 11:20 AM GMT
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत खुद तुष्टिकरण की राजनीति करते नजर आ रहे हैं। दरअसल जोधपुर विद्युत विभाग में रमजान को लेकर एक फैसला लिया गया है जिसके बाद राज्य की कांग्रेस सरकार लोगों के निशाने पर गई है।
जोधपुर बिजली विभाग ने रमजान के महीने में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बिजली की कटौती ना करने का ऑर्डर जारी किया है। इस ऑर्डर में लिखा है कि दिनांक 04 अप्रैल से रमजान का महीना प्रारंभ हो रहा है। ग्रीष्म ऋतु में रोजेदारों का परेशानी ना हो, इसको देखते हुए सम्पूर्ण मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में कटौती नहीं की जाकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।
Rani Gupta
News Reporter
Next Story