Pyara Hindustan
National

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर ग्रहण किया शपथ, महामहिम बोलीं- गरीब भी देख सकता है सपना, राष्ट्रपति बनते ही बनाए ख़ास रिकॉर्ड्स

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर ग्रहण किया शपथ, महामहिम बोलीं-  गरीब भी देख सकता है सपना, राष्ट्रपति बनते ही बनाए ख़ास रिकॉर्ड्स
X

द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर चीफ जस्टिस एनवी रमना ने शपथ दिलाई। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। सुबह सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के सेंट्रल हॉल पहुंचीं और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहें .

बता दे, 18 जुलाई को मतदान के दौरान द्रौपदी मुर्मू को रेस में आगे माना जा रहा था। 21 जुलाई को जब नतीजे घोषित हुए तो बात सही भी साबित हुई। उन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदार यशवंत सिन्हा को चुनाव में हराया था। मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट लेकर जीत दर्ज की। मुर्मू को सिन्हा के 3 लाख 80 हजार 177 वोटों के मुकाबले 6 लाख 76 हजार 803 वोट मिले थे। खास बात है कि इस जीत के साथ ही उन्होंने 5 रिकॉर्ड भी बना लिए थे।

1. देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति

2. सबसे युवा राष्ट्रपति

3. आजाद भारत में पैदा होने वाली राष्ट्रपति

4. ओडिशा से पहला राष्ट्रपति

5. राष्ट्रपति बनने वाली पहली पार्षद


"जोहार! नमस्कार! देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन"

वही शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने देश को सम्बोधित करते हुए कहा, "जोहार! नमस्कार! मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे। मैं जिस जगह से आती हूं, वहां प्रारंभिक शिक्षा भी सपना होता है। गरीब, पिछड़े मुझे अपना प्रतिबिंब दिखाते हैं। मैं भारत के युवाओं और महिलाओं को विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर काम करते हुए उनका हित मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। संसद में मेरी मौजूदगी भारतीयों की आशाओं और अधिकारों का प्रतीक है। मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। आपका भरोसा और समर्थन मुझे नई जिम्मेदारी संभालने का बल दे रहा है। मैं पहली ऐसी राष्ट्रपति हूं जो आजाद भारत में जन्मी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीयों से जो उम्मीदें लगाई थीं, उन्हें पूरा करने का मैं पूरा प्रयास करूंगी। राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना मेरी निजी उपलब्धि नहीं है, यह देश के सभी गरीबों की उपलब्धि है। मेरा नॉमिनेशन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकताहै, बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकता है।"

पीएम मोदी समेत ये लोग रहें मौजूद

बता दे, संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचे। उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य आदि समारोह में शामिल हुए और राष्ट्रपति को बधाई भी दी .

राजघाट पर मुर्मू ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story