Pyara Hindustan
National

एक्टर रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर मचा बवाल FIR हुई दर्ज, 'महिलाओं की भावनाएं आहत' करने का आरोप

एक्टर रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर मचा बवाल FIR हुई दर्ज, महिलाओं की भावनाएं आहत करने का आरोप
X

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जो अपने अतरंगी फैशन के लिए जाने जाते हैं। एयरपोर्ट लुक हो या कोई इवेंट हो, उनके ड्रैसिंग स्टाइल हर बार चर्चा में रहता है। हालांकि इस बार रणवीर सिंह किसी ड्रेसिंग स्टाइल के चलते नहीं बल्कि नेकेड फोटोशूट के चलते सुर्खियों में है। उन्होंने अपने नेकेड फोटोशूट से तहलका मचाया हुआ है।

एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर बवाल हो गया है। न्यूड तस्वीरों को लेकर पहले ही लोगों की ट्रोलिंग का सामना कर रहे रणवीर सिंह अब कानूनी पचड़े में भी फंस चुके है। न्यूड फोटोशूट कराने पर एक्टर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है। रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है।

रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। NGO चलाने वाले ललित श्याम ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। उनकी मांग है कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड तस्वीरें हटाई जाएं। सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को इस मामले में FIR दर्ज कराई गई है।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक NGO की तरफ से FIR दर्ज कराने वाले वकील ने बताया कि वे रणवीर सिंह की गिरफ्तारी चाहते हैं। उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story