Pyara Hindustan
National

पंजाब पुलिस पर अभद्र टिप्पणी कर फसे नवजोत सिंह सिद्धू। चंडीगढ़ DSP ने लगाई फटकार, FIR दर्ज।

पंजाब पुलिस पर अभद्र टिप्पणी कर फसे नवजोत सिंह सिद्धू। चंडीगढ़ DSP ने लगाई फटकार, FIR दर्ज।

पंजाब पुलिस पर अभद्र टिप्पणी कर फसे नवजोत सिंह सिद्धू। चंडीगढ़ DSP ने लगाई फटकार, FIR दर्ज।
X

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनका आपत्तिजनक बयान किसी राजनेता के लिए नहीं बल्कि पंजाब पुलिस के लिए था, जिसके चलते नवजोत सिंह सिद्धू पर एफआईआर भी दर्ज की गई है और साथ चंडीगढ़ के पुलिस डीएसपी चंडीगढ़ दिलशेर चंदेल ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। दरअसल नवजोत सिंह सिद्धूकुछ दिन पहले सुल्तानपुर लोधी गए थे। वहां कांग्रेस एमएलए नवतेज चीमा का समर्थन करने के जोश में सिद्धू बोल पड़े कि, अगर चीमा एक दबका भी मारे चो थानेदार पेंट गीली कर देगा।

अब सिद्धू के इस बयान पर पुलिस कर्मियों में नाराजगी देखी जा रही है। डीएसपी चंदेल ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें सिद्धू ने चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पुलिस का मजाक उड़ाया और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर कहा कि वे 'पुलिसकर्मियों की पैंट गीली करें।' डीएसपी ने कांग्रेस नेता की 'अपमानजनक टिप्पणी' की निंदा करते हुए कहा कि राजनेताओं को सुरक्षा बलों द्वारा किए गए बलिदान को नहीं भूलना चाहिए।

आगे उन्होंने सिद्धू को फटकार लगाते हुए कहा- 'पुलिस सुरक्षा के बिना, एक रिक्शा चालक भी उसका भाषण नहीं सुनेगा।' उन्होंने कहा, "राजनेताओं को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का इस तरह मजाक नहीं बनाना चाहिए. वे सिर्फ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और राजनेताओं को इस तरह के बयान देकर उनका मनोबल नहीं गिराना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'सुरक्षा बलों की अपनी गरिमा है. सिद्धू ने इस तरह के शर्मनाक बयान देकर पूरी पंजाब पुलिस को बदनाम किया है।'

पुलिस वालों की वजह से लोग राजनीतिक नेताओं के निर्देशों का सार्वजनिक रूप से पालन करते हैं। पुलिस के बिना, एक रिक्शा चालक भी राजनेताओं के निर्देश नहीं मानेगा।' डीएसपी चंदेल ने यह भी कहा कि अगर सिद्धू को पुलिस से कुछ शिकायत है तो वह अपने पास भारी पुलिस सुरक्षा लेना बंद कर दें. उन्होंने कहा, 'आपने इस तरह के शर्मनाक बयान देकर पूरे पंजाब पुलिस बल को बदनाम किया है।'

Manisha Dhindoria

Manisha Dhindoria

Editor & Reporter


Next Story