Pyara Hindustan
National

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, BJP ने कहा- रेड्डी रुचि दिखाएं तो पार्टी में करेंगे स्वागत

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, BJP ने कहा- रेड्डी रुचि दिखाएं तो पार्टी में करेंगे स्वागत
X

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक चित्तूर जिले से चार बार विधायक रहे किरण कुमार आने वाले समय में बीजेपी में शामिल हो सकते है। किरण कुमार को राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में अहम पद दिया जा सकता है।

11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए अपने लेटर में किरण रेड्डी ने कहा है कि उनके इस पत्र के माध्यम से उनका कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार किया जाए। हालांकि इस लेटर में उन्होंने किसी भी वजह का जिक्र नहीं किया है।

किरण कुमार के पार्टी में शामिल होने की संभावना पर राज्य भाजपा प्रमुख सोमू वीरराजू ने कहा कि वे किसी भी नेता का स्वागत करेंगे जो पार्टी में शामिल होने में रुचि दिखाते हैं। वीरराजू ने कहा कि किरण कुमार के शामिल होने से निश्चित रूप से राज्य में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एक सक्रिय राजनेता हैं।

बीजेपी नेता अजय शेहरावत ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा है कि रेड्डी ने भी कांग्रेस छोड़ दी है, देश विरोधी लोगो का गुट और डूबता जहाज हो चुका है कांग्रेस।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story