Pyara Hindustan
National

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने की कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह से मुलाक़ात, यूज़र बोले- हिमाचल से जल्द होगी कांग्रेस की विदाई...?

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने की कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह से मुलाक़ात, यूज़र बोले- हिमाचल से जल्द होगी कांग्रेस की विदाई...?
X

हिमाचल प्रदेश में कल यानी 11 दिसंबर को कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुक्खू पर कांग्रेस आलाकमान ने भरोसा जताया और उन्हें सूबे का 15वां सीएम बनाया। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रतिभा सिंह कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले से नाखुश हैं। प्रतिभा सिंह के दिवंगत पति वीरभद्र सिंह का हिमाचल की राजनीति पर 50 साल से अधिक समय तक दबदबा रहा। हिमाचल के सीएम पद के लिए प्रतिभा दावेदारी ठोंक रही थीं। ऐसे में उनके सीएम न बनाए जाने पर यह अटकले लगाई जा रही हैं कि कहीं वो बगावत न कर दें।

बता दे, भारतीय जनता पार्टी के नेता और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्विटर पर प्रतिभा सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है। जयराम ठाकुर ने कैप्शन में लिखा है कि 'आज शिमला में प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।' इस तस्वीर को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया।

भाजपा नेता और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात के मायने

ऐसा कहा जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम बनने पर प्रतिभा सिंह नाखुश हैं। वो सीएम पद के लिए दावेदारी भी ठोंक रही थीं। ऐसे में भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात करने पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि प्रतिभा सिंह कल सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गले लगाकर उनका स्वागत भी किया था। यह माना जा रहा था कि आलाकमान से प्रतिभा की नाराजगी खत्म हो गई है। लेकिन ये तस्वीर फिर से लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़ी कर रही है।

कांग्रेस की हिमाचल से होगी विदाई ?

भाजपा नेता जयराम ठाकुर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मुलाकात के बाद एक यूजर ने लिखा, "कांग्रेस की हिमाचल से विदाई होने वाली है?"

वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ये फोटो देखकर सुक्खू जी ज्यादा दिन सुखी नहीं रह पाएंगे।"

अखिलेश तिवारी लिखते है, "हिमाचल में सब ठीक तो है ना? सीएम पद नहीं मिलने की वजह से कुछ नाराज़ तो नहीं हैं प्रतिभा सिंह…"

एक यूज़र ने लिखा,"इसी तरह की भेट कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सिंधिया और शिवराज की भी हुई थी ।"

बता दें, हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 40 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा के हिस्से में 25 सीटें आई हैं। वहीं आम आदमी पार्टी खाता खोलने में विफल रही है।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story