Pyara Hindustan
National

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व रॉ चीफ एएस दौलत, कश्मीर फाइल्स को बताया था प्रोपेगेंडा फिल्म

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व रॉ चीफ एएस दौलत, कश्मीर फाइल्स को बताया था प्रोपेगेंडा फिल्म
X

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में एंट्री कर चुकी है। इस यात्रा में राहुल गांधी को लगातार अलग- अलग लोगो का साथ मिल रहा है। अब भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को रॉ के पूर्व चीफ एएस दौलत का साथ मिला है। एएस दौलत आज यात्रा में शामिल हुए और राहुल के हाथ में हाथ डाल चले। एएस दौलत आईबी के स्पेशल डायरेक्टर और रॉ के सचिव रह चुके हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी पर 'कश्मीरः द वाजपेयी ईयर्स' नाम से किताब भी लिखी है।

यह तस्वींर सामने आते ही राहुल गाँधी की यह यात्रा एक बार फिर सवालो के घेरे में फंस चुकी है। दरअसल रॉ के पूर्व चीफ एएस दौलत ना सिर्फ मोदी सरकार के खिलाफ बेहद आलोचनात्मक रुख रखने के लिए जाने जाते हैं। बल्कि भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक को वह आईएसआई की विफलता करार देते है। एएस दुलत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की जमकर तारीफ करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे अच्छी खुफिया एजेंसी करार दिया


एएस दुलत को कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस के प्रचार का समर्थन करने और फैलाने के लिए जाना जाता है। पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत ने द कश्मीर फाइल्स की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उस समय की ध्रुवीकरण वाली यादें ताजा कर दीं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है और ऐसा करने की उनकी कोई योजना नहीं है। " मैं प्रचार नहीं देखता। और यह एक प्रचार फिल्म है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story