दुनिया के टॉप 5 अरबपतियों में शामिल हुए गौतम अडानी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कसा तंज बगैर नाम लिए दी बधाई।
देश के बड़े उद्योगपति अडाणी ग्रुप के CEO गौतम अडानी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक अब अडाणी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अडानी समूह के CEO गौतम अडानी पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने बगैर नाम लिए गौतम अडानी को बधाई दी है।
दरअसल दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी को पांचवां स्थान मिला है, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौतम अडानी का नाम लिए बिना उन्हें बधाई देते हुए एक बड़ी मांग कर दी है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'यह बधाई का विषय है कि अब एक भारतीय उद्योगपति विश्व के पांचवें सबसे धनवान व्यक्ति हो गए हैं। आशा है वे अपने लाभ का हिस्सा जनकल्याण में लगाकर भारत की आर्थिक-विषमता को दूर करने का प्रयास करेंगे और सामाजिक-उत्थान में योगदान देकर, जीवन को धनवान के साथ मूल्यवान भी बनाएंगे।' उन्होंने आगे के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।
ये बधाई का विषय है कि अब एक भारतीय उद्योगपति विश्व के पाँचवें सबसे धनवान व्यक्ति हो गये हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 26, 2022
आशा है वे अपने लाभ का हिस्सा जनकल्याण में लगाकर भारत की आर्थिक-विषमता को दूर करने का प्रयास करेंगे व सामाजिक-उत्थान में योगदान देकर, जीवन को धनवान के साथ मूल्यवान भी बनाएँगे।
शुभकामनाएँ!
जिस तरह से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बधाई संदेश में गौतम अडानी का नाम नहीं लिखा, इसको लेकर कई यूजर्स ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
बता दें कि विपक्ष लगातार अडानी ग्रुप का नाम लेकर मोदी सरकार पर हमलावर रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में करीब एक साल तक चले आंदोलन में आंदोलनजीवि रोकेश टिकैत से लेकर तमाम विपक्ष के नेताओ ने एक ही स्वर में मोदी सरकार पर यह आरोप लगाया कि इन कानूनो की आड़ में सरकार अडानी समूह को लाभ पहुंचाना चाहती है।
Shipra Saini
News Anchor