Pyara Hindustan
National

कांग्रेस से 'आजाद' हुए गुलाम नबी आजाद, राहुल गांधी को बताया पार्टी के मौजूदा हालात का जिम्मेदार

कांग्रेस से आजाद हुए गुलाम नबी आजाद, राहुल गांधी को बताया पार्टी के मौजूदा हालात का जिम्मेदार
X

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पद से इस्तीफा दे दिया है। वह लंबे समय से पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा था। कुछ दिन पहले ही आजाद ने कश्मीर में पार्टी के प्रचार समिति से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पेज का इस्तीफा भेजा। जिसमें उन्होने पार्टी नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए है। सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे में गुलाम नबी आजाद ने लिखा, "बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है।'' गुलाम नबी आजाद ने कहा, भारत जोड़ों यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए।

सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे में गुलाम नबी आजाद ने राहुल गाँधी पर हमला बोलते हुए लिखा कि 2013 के बाद पुरानी कांग्रेस की कार्यशैली को राहुल गांधी ने खत्म कर दिया है। पार्टी में हर महत्तवपूर्ण फैसला राहुल गाँधी उनके पीए और सिक्योरिटी गार्ड लेते है।

गुलाम नबी आजाद लंबे वक्त से कांग्रेस से नाराज थे। वे कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे। जी-23 गुट कांग्रेस में लगातार कई बदलाव की मांग करता रहा है। इससे पहले कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें सपा ने राज्यसभा भी भेजा है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story