Pyara Hindustan
National

चंद्रयान -3 का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'प्रकाश राज गद्दार है'

चंद्रयान -3 का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ प्रकाश राज गद्दार है
X

भारत अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने जा रहा है। भारत का मून मिशन चंद्रयान -3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के लिए तैयार है। 23 अगस्त की शाम ISRO इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा। जिस पर पूरे देश और दुनिया का नजर टिकी है।

लेकिन कुछ देश विरोधी लोग भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे है। उनमें से एक नाम है एक्टर प्रकाश राज का जिन्होने ISRO के इस मिशन का मजाक उड़ाया लेकिन अब प्रकाश राज को चंद्रयान-3 का मजाक बनाना महंगा पड़ गया। प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। राजनीतिक गलियारो के लोग भी भड़क गए है।

दरअसल प्रकाश राज ने रविवार रात को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्‍ट किया, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍होंने चंद्रयान-3 और विक्रम लैंडर को लेकर एक कार्टून शेयर किया है। जिसके बाद आम जनता से लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलो के नेताओ ने प्रकाश राज के इस बयान की निंदा की है।

एक्टर प्रकाश राज को लगातार दो दिनो से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर अब प्रकाश

खुद को सोशल मीडिया पर ट्रोल होता देख प्रकाश राज ने एक ओर ट्वीट करते हुए सफाई पेश की उन्होने लिखा कि भारत अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने जा रहा है। भारत का मून मिशन चंद्रयान -3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के लिए तैयार है। 23 अगस्त की शाम ISRO इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा। जिस पर पूरे देश और दुनिया का नजर टिकी है।

बता दें कि भारत कुछ घंटों बाद दुनिया में इतिहास रचने वाला है। भारत का चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है। 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अब तक दुनिया का कोई भी देश चांद के साउथ पोल पर नहीं उतरा है। ISRO के वैज्ञानिकों का दावा है कि चाहे कुछ हो जाए लैंडिंग होकर रहेगी।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story