Pyara Hindustan
National

झारखंड में संकट में फंसी हेमंत सोरेन सरकार, बीजेपी MP निशिकांत दुबे का दावा - बीजेपी के संपर्क में झामुमो के 21 विधायक

झारखंड में संकट में फंसी हेमंत सोरेन सरकार, बीजेपी MP निशिकांत दुबे का दावा - बीजेपी के संपर्क में झामुमो के 21 विधायक
X

महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में भी जल्द ही सत्ता परिवर्तन की तैयारी हो रही है। जी हां राजनीतिक गलियारो में इस तरह की चर्चाएं चल रही है कि झारखंड में भी जल्द ही बड़े राजनीतिक बदलाव की पटकथा लिखी जा रही है। झारखंड बीजेपी की ओर से बड़ा दावा किया गया है कि झामुमो के 21 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और कभी भी सरकार गिर सकती। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबेने दावा किया है कि जेएमएम के 21 विधायकों ने विद्रोह करने का मन बना लिया है।

हालाकि इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व और विधायक दल के स्वयंभू नेता से नाराज होकर बीजेपी के 16 विधायकों ने अलग गुट बनाकर जेएमएम में शामिल होने का आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि इन बीजेपी विधायकों को महाराष्ट्र की तरह ग्रुप तैयार करने में महारत हासिल है। पार्टी ने इस पर गंभीरता से विचार करने का मन बनाया है, अगर बीजेपी के वे 16 विधायक अलग गुट बनाकर सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार है, तो जेएमएम इसका स्वागत करेगा।

लेकिन वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस सनसनीखेज दावे को बीजेपी हास्यास्पद और सरासर झूठ बताया और कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा खुद समाप्ति के कगार पर है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि जेएमएम के 21 विधायकों ने विद्रोह करने का मन बना लिया है।

वहीं इस पूरे मामले में जब पत्रकारो ने कांग्रेस पार्टी के सुप्रियो भट्टाचार्य से झामुमो के कई विधायकों की सरकार से नाराजगी की बात को लेकर सवाल किया तो उन्होने कहा कि हमारी पार्टी पूरी तरह इंटैक्ट है। राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के सभी 30 विधायकों ने एक साथ पार्टी के निर्णय के अनुसार वोट डालकर अभी-अभी इसका प्रमाण दिया है।

वहीं बीजेपी ने झामुमो प्रवक्ता के इस दावे पर पलटवार किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि लूट-खसोट वाली झामुमो की सरकार की बुनियाद ही झूठ पर टिकी है। पार्टी के विधायकों लोबिन हेंब्रम एवं सीता सोरेन ने अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाये हैं। सरकार के पास उनके आरोपों का जवाब नहीं है। यह पार्टी अब खुद खत्म होने वाली है। उन्हें भाजपा के विधायकों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story