Pyara Hindustan
National

असम में उपद्रवियों को थाने में आग लगाना पड़ा भारी, हेमंता सरकार ने आरोपियों के घरों पर चलाया बुलडोजर

असम में उपद्रवियों को थाने में आग लगाना पड़ा भारी, हेमंता सरकार ने आरोपियों के घरों पर चलाया बुलडोजर
X

उत्तर प्रदेश ,मध्यप्रदेश, राजधानी दिल्ली के बाद अब असम में बुलडोजर का एक्शन देखने को मिला है। बटाद्रबा थाने में आग लगाने वालों के घर पर प्रशासन की कार्रवाई हुई है।

दरअसल यहां एक दिन पहले कुछ लोगों ने थाने में आग लगा दी थी। इसके बाद आरोपियों के घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। सलोनाबोरी गांव के लगभग 40 लोगों की भीड़ ने बाताद्रवा पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी। उनका कहना था कि एक शख्स की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है।

हालाकि इस पूरे मामले में नागांव जिला प्रशासन ने मौत की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा पुलिस स्टेशन के प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार गांव में बुलडोजर पहुंचा और जो लोग थाने में आग लगाने में शामिल थे, उनके घर ढहा दिए गए।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story