Pyara Hindustan
National

राजस्थान में गहलोत सरकार ने अडानी ग्रुप के साथ किया करार, सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा

राजस्थान में गहलोत सरकार ने अडानी ग्रुप के साथ किया करार, सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा
X

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो अक्सर देश के दो बड़े उद्योगपतियों का नाम लेकर केन्द्र सरकार पर सवाल उठाते है। राहुल गांधी जब भी किसी जनसभा को संबोधित करते है तो उद्योगपतियों का नाम लेकर सरकार पर निशाना साधना नहीं भूलते। लेकिन अब राजस्थान की गहलोत सरकार ने अडानी ग्रुप के साथ करार किया है जो कांग्रेस की पोल खोल रहा है।

दरअसल राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होने जानकारी दी है कि 2000 MW सोलर पार्क के लिए अडानी ग्रुप के साथ डील की है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा कि मंत्रिमंडल ने जैसलमेर में 6000 हैक्टेयर राजकीय सिवायचक भूमि को 2000 MW सोलर पार्क की स्थापना हेतु राज्य सरकार के उपक्रम राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लि. व अडानी समूह के मध्य करार से स्थापित संयुक्त उपक्रम अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लि.को कीमतन भूमि आवंटन पर निर्णय किया है।

बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले ही राहुल गाँधी ने राजस्थान के बांसवाड़ा सीमा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित भी किया। राहुल गांधी ने आगे कहा कि फिलहाल दो विचारधारा की लड़ाई है। एक तरह कांग्रेस की विचारधारा है जो कहती है कि हमें सभी को एक साथ लाकर आगे बढ़ना है, सभी का सम्मान करना है और सभी के इतिहास और संस्कृति की रक्षा करना है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की है जो आदिवासियों को दबाने और मिटाने का काम करती है। राहुल ने कहा कि हम जोड़ने का काम करते हैं वो बांटने का काम करते हैं। हम कमजोरों की मदद करते हैं, वो चुनिंदा उद्योगपतियों की मदद करते हैं।

उसके ठीक एक दिन बाद गहलोत सरकार उन्ही उद्योगपति के साथ करार कर रही है। वहीं सोशल मीडिया युजर्स भी अशोक गहलोत के इस ट्वीट पर लगातार कांग्रेस को घेर रहे है। और राहुल गांधी के पुराने बयान और ट्वीट को याद दिला रहे है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story